कृष्ण जन्माष्टमी की गलत बधाई देकर बुरे फंसे जावेद अख्तर, ट्रोलर्स ने कहा- जन्माष्टमी लिखने से आपका धर्म संकट में नहीं आ जाएगा...

By अमित कुमार | Published: August 11, 2020 01:46 PM2020-08-11T13:46:06+5:302020-08-11T13:46:06+5:30

जावेद अख्तर इससे पहले भी कई बार फैंस के निशाने पर आ चुके हैं। जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ अपने विचार शेयर करते रहते हैं।

Javed Akhtar trolled for sharing half name of Krishna Janmashtami goes viral | कृष्ण जन्माष्टमी की गलत बधाई देकर बुरे फंसे जावेद अख्तर, ट्रोलर्स ने कहा- जन्माष्टमी लिखने से आपका धर्म संकट में नहीं आ जाएगा...

बधाई देते समय जावेद अख्तर से हो गई ये बड़ी भूल। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsइस पावन मौके पर बलीवुड के दिग्गज भी फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। जावेद अख्तर ने फैंस को बधाई तो दिया लेकिन उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी को पूरा नहीं लिखा। खुद को ट्रोल होता देख जावेद अख्तर ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

देश-दुनिया में कोरोना वायरस संकट के कारण 'कृष्ण जन्माष्टमी' का पर्व इस साल पहले की तरह धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा है। इस दिन हर साल मंदिरों में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस बार ऐसा नजारा देखने को नहीं मिल सकेगा। वहीं इस पावन मौके पर बलीवुड के दिग्गज भी फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

महानायक अमिताभ बच्चन ने ​कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन पर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर करके बधाई दी है। सनी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। लेकिन इसी बीच लेखक जावेद अख्तर से एक बड़ी भूल गई है। जिसके बाद वह फैंस के निशाने पर आ गए हैं। 

बधाई देते समय जावेद अख्तर से हो गई ये बड़ी भूल

दरअसल, जावेद अख्तर ने फैंस को बधाई तो दिया लेकिन उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी को पूरा नहीं लिखा। जावेद ने सिर्फ हैप्पी जनमास... लिखकर फैंस को शुभकामनाएं दी। जिसके बाद नाराज फैंस ने जावेद अख्तर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि.. जन्माष्टमी लिखने से आपका धर्म संकट में नहीं आएगा। पूरा लिख दीजिए।

लोगों ने जावेद अख्तर को किया ट्रोल

जबकि एक सोशल मीडिया यूजर ने तो उन्हें मूर्ख तक कह डाला। यूजर ने लिखा कि ये क्या है जन्माष्ट? मूर्ख.. उचित तरीके से लिखें। बता दें कि जावेद अख्तर ने ये ट्वीट अब डिलीट कर दिया है। वहीं एक यूजर ने जावेद अख्तर की इस गलती पर लिखा है.. जन्माष्टमी.. जाहिल हो क्या? यूजर का ये कमेंट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। खुद को ट्रोल होता देख जावेद अख्तर ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। 
 

Web Title: Javed Akhtar trolled for sharing half name of Krishna Janmashtami goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे