बोनी कपूर ने 12 किलो वजन किया कम, बेटी जाह्नवी ने इस अंदाज में खुशी की जाहिर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 31, 2019 02:12 PM2019-05-31T14:12:03+5:302019-05-31T14:12:03+5:30
बोनी कपूर सबसे ज्यादा जान्हवी को पसंद करते है। इसीलिए उन्होंने जान्हवी के लिए यह स्पेशल काम किया है और वह भी जान्हवी जैसे ही फिटनेस फ्रिक बन गए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। हाल ही में जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया पर पिता बोनी कपूर की फोटो शेयर की है। इस फोटो में बोनी कपूर काला बंध गला और डार्क सन ग्लासेज में कमाल के दिख रहे हैं। जान्हवी ने इस फोटो पर एक कैप्शन लिखा है, 'पापा ने 12 किलो कम किया है... स्लिम, ट्रिम और हेल्थी... प्राउड ऑफ़ यू!!! #फाइनली।'
वैसे तो हम सभी जानते है कि जान्हवी फिटनेस फ्रिक है। आए दिन सोशल मीडिया पर जान्हवी के जिम लुक्स और वर्क आउट विडियो बहुत वायरल होते है। तो इससे यह लगता है कि जान्हवी ने अपने पिता को भी फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया होगा।
जब जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर कॉफ़ी विद करण के सीजन 6 में आए थे। तो दोनों भाई-बहन ने बताया था की उनके पिता बोनी कपूर अपने बच्चों के साथ रहने में कितनी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि बोनी कपूर सबसे ज्यादा जान्हवी को पसंद करते है। लेकिन वह अपने चारों बच्चो के साथ उनके पास रहना चाहते है जब उन्हें अपने पिता की जरुरत हो।
अर्जुन और जान्हवी ने यह भी बताया था कि उनका एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में जिसमें उनके चारों बच्चें शामिल है। इस ग्रुप में सबसे उनके पिता ही एक्टिव रहते है और अपने जवानी के फोटोज शेयर करते है। जिससे वह अपनी बेटियों को उनके जैसा ही हैण्डसम लड़का ढूंढने की बात करते हैं।
अर्जुन ने बतया है कि उनको बहुत ख़ुशी मिलती है जब वह अपने पिता को अपने बच्चों के लिए कोशिश करते हुए देखते हैं। ऐसा लग रहा है कि बोनी कपूर अपने बच्चों के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और जान्हवी कपूर इस पोस्ट से यह बात साबित होती है।
( रिचा गुप्ता - इंटर्न लोकमत न्यूज़)