केरल में हिंदू जोड़े ने की मस्जिद में शादी तो बॉलीवुड एक्टर का रिएक्शन, कहा- ये है इंडिया...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 24, 2020 01:52 PM2020-01-24T13:52:33+5:302020-01-24T13:52:33+5:30

जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं

jaaved jaaferi reaction on hindu couple marriage | केरल में हिंदू जोड़े ने की मस्जिद में शादी तो बॉलीवुड एक्टर का रिएक्शन, कहा- ये है इंडिया...

केरल में हिंदू जोड़े ने की मस्जिद में शादी तो बॉलीवुड एक्टर का रिएक्शन, कहा- ये है इंडिया...

Highlightsकेरल के अलापूझा जिले के एक मस्जिद में हिंदू लड़का व लड़की ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई इस शादी के दौरान मस्जिद में मंत्रोच्चारण भी हुआ

केरल के अलापूझा जिले के एक मस्जिद में हिंदू लड़का व लड़की ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई। इस शादी के दौरान मस्जिद में मंत्रोच्चारण भी हुआ। मंडप भी बनाया गया और दोनों समुदाय के करीब 1000 लोगों ने इस शादी समारोह में हिस्सा लिया।हिंदू जोड़े की शादी केरल के चेरवली मुस्लिम जमात मस्जिद में 19 जनवरी को करवाई गई थी। इस पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का रिएक्शन आया है।

जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ये है मेरा इंडिया। जावेद जाफरी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

जावेद जाफरी  ने केरल में हिंदू जोड़ी की मस्जिद में हुई शादी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "ओह डार्लिंग, ये है इंडिया!!! हिंदू कपल ने मस्जिद में शादी की, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जावेद जाफरी ने इस तरह से पहली बार ट्वीट नहीं किया है वह इस तरह हमेशा ट्वीट करते रहते हैं।


केरल सीएम ने किया था ट्वीट

इस शादी समारोह के बाद प्रदेश के सीएम पिनराई विजयन ने ट्वीट कर मुस्लिम समाज के इस कदम की तारीफ की है। 

दरअसल, 22 साल की अंजू के पिता की दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां बिंदु बेटी की शादी के लिए काफी परेशान थी। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण शादी के लिए खर्चों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था।

ऐसे में बिंदु ने बेटी की शादी के लिए स्थानीय मस्जिद से आर्थिक मदद मांगी। मस्जिद ने भी पूरी मदद का भरोसा दिया था। अंजू की शादी 19 जनवरी को शरद से तय हुई थी।

इसके बाद मस्जिद कमेटी के अधिकारियों ने तय किया कि दोनों की शादी मस्जिद में ही धूमधाम से रचाई जाए। यही नहीं शादी के दौरान हजारों लोगों के खाना के अलावा लड़की के लिए 10 जेवर भी बनवाए गए थे।

मस्जिद ने लड़की को शादी के उपहार में दो लाख रुपए देकर भी लड़के के साथ विदा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर केरल के सीएम ने देश के भाईचारे का हवाला दिया। तभी से इस शादी की खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।  

Web Title: jaaved jaaferi reaction on hindu couple marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Keralaकेरल