शाहिद कपूर के 'बेख्याली' गाने पर भाई ईशान खट्टर का जबरदस्त डांस, देखकर बोली फैन- 'शादी तो तुझसे करूंगी देख लेना'

By अमित कुमार | Published: February 25, 2020 01:21 PM2020-02-25T13:21:41+5:302020-02-25T13:21:41+5:30

हाल ही में लिवा मिस डिवा 2020 के ग्रांड फिनाले में ईशान खट्टर ने भाई शाहिद कपूर के फिल्म के इस गाने पर जबरदस्त डांस कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। ईशान का यह डांस सोशल मीडिया पर फैंस जमकर देख रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Ishaan Khatter Got Shahid Kapoor Dance Crazy Fan Writes Shadi Tujhi Se Karungi | शाहिद कपूर के 'बेख्याली' गाने पर भाई ईशान खट्टर का जबरदस्त डांस, देखकर बोली फैन- 'शादी तो तुझसे करूंगी देख लेना'

भाई शाहिद कपूर के साथ ईशान खट्टर।

Highlightsचेत टंडन का गाया गीत 'बेख्याली' लॉन्च होने के कुछ समय बाद फैंस के जुबां पर सिर चढ़कर बोलने लगा। बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं।

पिछले साल रिलीज हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' को लोगों ने खासा पसंद किया। खासकर 'बेख्याली' सॉन्ग ने पॉपुलरैटी के मामले में पिछले साल रिलीज हुई कई गाने को पछाड़ दिया। सचेत टंडन का गाया गीत 'बेख्याली' लॉन्च होने के कुछ समय बाद फैंस के जुबां पर सिर चढ़कर बोलने लगा। इस गाने पर कई सेलिब्रेटीज ने डांस भी किया। 

हाल ही में लिवा मिस डिवा 2020 के ग्रांड फिनाले में ईशान खट्टर ने भाई शाहिद कपूर के फिल्म के इस गाने पर जबरदस्त डांस कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। ईशान का यह डांस सोशल मीडिया पर फैंस जमकर देख रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। ईशान से डांस से प्रभावित होकर एक महिला फैन ने लिखा, 'शादी तो तुझसे करूंगी देख लेना'। बता दें कि यह मिस डीवा का 8वां सीजन था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिकरत की थी। 

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। उनकी मां नीलिमा आजमी ने राजेश खट्टर संग शादी कर ली थी। अपनी एटिंग के जरिए ईशान ने बेहद कम समय में  अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कई लोगों को लगता है कि ईशान ने फिल्म 'धड़क' से ही एक्टिंग में डेब्यू किया है। लेकिन ये जानकारी सही नहीं है।

 

दरअसल, ईशान खट्टर ने अपने भाई शाहिद कपूर की फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से फिल्म में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इस समय ईशान की उम्र 10 साल थी इस फिल्म में शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही इस फिल्म में शाहिद के साथ अमृता राव भी थीं।

Web Title: Ishaan Khatter Got Shahid Kapoor Dance Crazy Fan Writes Shadi Tujhi Se Karungi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे