बॉलीवुड छोड़ राजनीति में पहुंची ये एक्ट्रेस, बीजेपी में शामिल होने के बाद मिली ये अहम जिम्मेदारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 28, 2019 09:01 AM2019-01-28T09:01:11+5:302019-01-28T09:19:51+5:30

बॉलीवुड में खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर ईशा कोप्पिकर ने रविवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की

isha koppikar joins bharatiya janata party in the presence of union transport minister nitin gadkari in mumbai | बॉलीवुड छोड़ राजनीति में पहुंची ये एक्ट्रेस, बीजेपी में शामिल होने के बाद मिली ये अहम जिम्मेदारी

बॉलीवुड छोड़ राजनीति में पहुंची ये एक्ट्रेस, बीजेपी में शामिल होने के बाद मिली ये अहम जिम्मेदारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अपने करियर का एक नया आगाज कर दिया है। उन्होंने अब राजनीति में कदम रखा है। रविवार को ईशा ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया है। बॉलीवुड में खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर ईशा कोप्पिकर ने रविवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की

जिस वक्त ईशा ने बीजेपी का दामन थाना वहां महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। ईशा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, उन्होंने 'डॉन',  'सलाम-ए-इश्क', 'क्या कूल हैं हम', 'हम तुम', 'कंपनी', पिंजर जैसी चर्चित फिल्मों में रोल किया है।  फिल्म कंपनी में उनका गाना 'खल्लास' काफी लोकप्रिय हुआ था।



निजी जिंदगी

29 सितंबर 1979 में जन्मी ईशा की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई। ईशा ने 1995 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी शिरकत किया था। ईशा कोप्पिकर की पहली हिन्दी 'फिजा' फिल्म 2000 में आई थी, उन्होंने लगभग 45 फिल्मों में काम किया,साल 2009 में टिम्मी नारंग के साथ उनकी शादी हुई। 

गडकरी ने बोल

 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि जो नेता लोगों को सपने दिखाते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पाते, जनता उनकी पिटाई करती है।

मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन और जल संसाधन तथा नदी विकास मंत्री गडकरी ने कहा कि वह काम करते हैं और अपने वादों को पूरा करते हैं।यहां एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘लोग ऐसे नेताओं को पसंद करते हैं जो सपने दिखाते हैं। लेकिन अगर सपने सच नहीं हुए तो लोग उन नेताओं की पिटाई भी करते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं सपने नहीं दिखाता बल्कि जो भी बात करता हूं उसे 100 प्रतिशत पूरा करता हूं।’’भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने महाराष्ट्र में लोक निर्माण विभाग मंत्री रहने के दौरान अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं, जब राज्य में 1995 से 99 तक शिवसेना-भाजपा की सरकार थी।

नागपुर के 61 वर्षीय सांसद ने कहा, ‘‘मुंबई में मीडिया वाले जानते हैं कि मैं किस तरह का व्यक्ति हूं। उन्होंने देखा है कि मैं कैसे परियोजनाओं को पूरा करता हूं। वे मुझ पर भरोसा करते हैं।’’इसी समारोह में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भाजपा में शामिल हुईं। उन्हें पार्टी की महिला परिवहन शाखा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।गडकरी ने पिछले महीने पुणे में एक समारोह में कहा था कि नेताओं को हार और विफलताओं को स्वीकार करना आना चाहिए।उनके इस बयान से कुछ दिन पहले ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। विवाद खड़ा होने पर उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरह से पेश किया गया 
है।

(इनपुट भाषा के साथ)

English summary :
Bollywood famous actress isha koppikar Joined BJP: Isha joined the Bharatiya Janata Party on Sunday. Isha Koppikar, popularly known as Khallas Girl in Bollywood, joined BJP in the presence of Union Transport Minister Nitin Gadkari on Sunday.


Web Title: isha koppikar joins bharatiya janata party in the presence of union transport minister nitin gadkari in mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे