83 Look:फिल्म '83' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, छोटे बालों में पहचानना हुआ बेहद मुश्किल-देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 19, 2020 08:45 AM2020-02-19T08:45:49+5:302020-02-19T08:45:49+5:30

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आएंगी, जिसमें वो क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Is this Deepika Padukone's look for Ranveer Singh starrer '83? Picture goes viral | 83 Look:फिल्म '83' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, छोटे बालों में पहचानना हुआ बेहद मुश्किल-देखें फोटो

83 Look:फिल्म '83' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, छोटे बालों में पहचानना हुआ बेहद मुश्किल-देखें फोटो

Highlightsबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। 

शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आने वाली हैं। जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हो गया है। 

इस लुक में दीपिका एकदम रोमी के लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें वो शार्ट हेयर्स में दिखाई दे रही हैं। सामने आई फोटो में दीपिका रणवीर का हाथ थामे नजर आ रही हैं।फोटो में वो ब्लैक फुल स्लीव्स का हाईनेक टॉप पहने हुए हैं और हंस रही हैं। इस लुक में दीपिका को पहचानना मुश्किल हो गया है।


फिल्म में दीपिका एक कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं। ऐसे में दोनों को एक बार फिर से पर्दे पर साथ में देखने को फैंस बेताब हैं। अब तक दीपिका रणवीर ने जो भी फिल्में की हैं वो सभी पर्दे पर हिट हुई हैं।

फिल्म से रणवीर सिंह ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। 83 की बात करें तो यह 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। 

Web Title: Is this Deepika Padukone's look for Ranveer Singh starrer '83? Picture goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे