क्या करीना कपूर के भाई को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया, चर्चा में हैं दोनों की नजदीकियां

By मेघना वर्मा | Published: August 20, 2019 05:56 PM2019-08-20T17:56:36+5:302019-08-20T17:56:36+5:30

तारा सुतारिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे भी दिखाई दी थीं।

is tara sutaria and aadar jain is dating? | क्या करीना कपूर के भाई को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया, चर्चा में हैं दोनों की नजदीकियां

क्या करीना कपूर के भाई को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया, चर्चा में हैं दोनों की नजदीकियां

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। लव लाइफ को लेकर एक बार फिर उनका नाम स्टार से जोड़ा जा रहा है। खबरों की मानें तो तारा सुतारिया की नजदीकियां इन दिनों कपूर खानदान के चिराग आदर जैन से बताई जा रही है। 

करीना कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन के साथ इन दिनों तारा सुतारिया के साथ अक्सर स्पॉट किया जा रहा है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो तारा सुतारिया और आदर जैन इन दिनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करते देखा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में रेस्टोरेंट में भी देखा गया था। 

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सुतारिया और आदर की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से खबर चलाई है कि दोनों के बीच की नजदीकियां इन दिनों बढ़ गई है। वहीं Deccan Herald की रिपोर्ट की मानें तो अक्सर ही दोनों स्टारर्स को एक साथ डेट पर जाते देखा गया है। 

बता दें तारा सुतारिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। वहीं आदर जैन ने भी साल 2017 में बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। हलांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Web Title: is tara sutaria and aadar jain is dating?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे