जल्द मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर छाई बेबी बंप की फोटो!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 27, 2019 11:16 AM2019-04-27T11:16:54+5:302019-04-27T11:17:45+5:30

ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा के बाद अब एक्ट्रेस सोनम कपूर के मां बनने की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं।

Is Sonam Kapoor pregnant? Actress' loose dress & 'awkward' walk raise rumours | जल्द मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर छाई बेबी बंप की फोटो!

जल्द मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर छाई बेबी बंप की फोटो!

Highlightsसोनम कपूर के मां बनने की खबर सुर्खियों में हैंवह हाल ही में बेबी बंप छुपाती नजर आई हैं

एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस के बीच अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह प्रमोशन से लेकर हर एक मूमेंट पर अपने स्टाइलिश आउटफिट से सारी महफिल लूट लेती हैं। 

इन दिनों सोनम अपने स्टाइल नहीं किन्हीं और कारणों से सुर्खियों में हैं। कई दिनों से सोनम कुछ ऐसी ड्रेसज में नजर आईं जिसने उनके प्रेग्नेंट होने की चर्चाएं तेज गर्म कर दीं। हाल ही में सोनम कपूर  येलो मैक्सी ड्रेस में नजर आई थीं। जिसको वह बार बार अपने पेट पर ठीक करती भी नजर आईं।जिसके बाद इन बातों के कयास और तेज हो गए हैं।


वहीं,  उनकी बॉडी लैंग्वेज को देखकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि क्या सोनम कपूर प्रेगनेन्ट हो गई हैं। जो फोटो सामने आईं हैं उससे साफ हो रहा है कि वह बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनम और आनंद की एक फोटो सामने आई थी। जिसमें आनंद सोनम के शू-लेस बांधते नजर आ रहे थे। 

इस पर फैंस ने कहा था सोनम मां बनने वाली हैं और वह झुक कर फीते नहीं बांध सकती हैं। आनंद आहूजा ने पत्नी सोनम कपूर को जूतों के फीते बांधने के लिए झुकने नहीं दिया तो फोटो को देखकर लोगों को लग रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर खुशखबरी आने वाली है।सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और करीना कपूर के बारें में ये अपवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा चुकी है। अब इसमें सोनम कपूर का नाम भी जुड़ गया हैं। खैर अभी ये साफ नहीं कहा जा सकता है कि क्या वाकई सोनम मां बनने वाली हैं या फिर से महज एक अफवाह है।

Web Title: Is Sonam Kapoor pregnant? Actress' loose dress & 'awkward' walk raise rumours

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे