क्या आसिम और हिमांशी का टूट गया है रिश्ता, इस एक ट्वीट से उठे सवाल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 7, 2020 12:34 PM2020-04-07T12:34:54+5:302020-04-07T12:34:54+5:30
हिमांशी और आसिम का एक म्यूजिक वीडियो भी आया था। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। फैंस को दोनों की जोड़ी जमकर पसंद आई थी
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 के घर के अंदर हुई थी। हिमांशी से आसिम को बिग बॉस के घर में ही प्यार हुआ था। दोनों की लव स्टोरी छिपाए नहीं छुपीं।है. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में एक दूसरे के करीब आए इस जोड़े को घर के बाहर मौजूद फैन्स ने भी ढेर सारा प्यार दिया. जिसके बाद दोनों असीमानशी कहकर बुलाया जाने लगा।
शो खत्म होने के बाद भी दोनों का प्यार फैंस को काफी देखने को मिला। सोशल मीडिया से लेकर हर एक ईवेंट में भी ये दोनों अक्सर साथ नजर आए हिमांशी और आसिम का एक म्यूजिक वीडियो भी आया था। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। फैंस को दोनों की जोड़ी जमकर पसंद आई थी
Nobody wana see us together.....💔
— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 6, 2020
हिमांशी ने अब हाल ही में एक ट्वीट किया है जिससे लग रहा है कि दोनों के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ट्वीट में हिमांशी खुराना ने बताया कि कोई भी हमें साथ नहीं देखना चाहता है. जिसके बाद उन्होंने हार्ट ब्रेक का इमोजी भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
इस एक ट्वीट के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं। इतना साफ लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।हिमांशी के इस ट्वीट के बाद अब सोशल मीडिया पर फैन्स एक बाद एक लगातार ट्वीट कर इस जोड़े के बने रहने की कामना कर रहे हैं।