कैंसर के करीब एक साल बाद फिर से अपने पुराने अवतार में लौट आए हैं इरफान खान, देखें खास फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 2, 2019 01:38 PM2019-04-02T13:38:20+5:302019-04-02T13:38:20+5:30
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने 5 मार्च 2018 को ट्वीट करके अपने फैंस को जानकारी दी थी कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने 5 मार्च 2018 को ट्वीट करके अपने फैंस को जानकारी दी थी कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसके बाद से इरफान अपने इलाज के लिए विदेश में थे। अब पिछले महीने एक्टर ने देश वापसी कर ली है।
हाल ही में अभिनेता को मुंबई में निर्माता दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स कार्यालय के बाहर भी देखा गया। अपनी वापसी के बाद से स्टार की तस्वीर खींचने की कोशिश की जा रही हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन अब वह अपने आपको कैमरे से छुपा नहीं पाए हैं।
मंगलवार को एक्टर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया है। इस दौरान पहली बार उनकी सीधी और साफ फोटो फैंस के सामने आई है, जिसमें वह एक टोपी और रिफ्लेक्टर धूप का चश्मा पहने नजर आए हैं। वीडियो में देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि इस बार खुद उन्होंने अपना चेहरा फैंस दिखाया है। इससे साफ हो गया है कि अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं और अपने काम पर वापस आ गए हैं।
आई थी खबर
हाल ही में खबर आई थी कि वह इंग्लैंड से भारत वापस आ गए हैं। इस तरह की खबरें थीं कि इरफान का यहां शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन सूत्र ने इससे इनकार करते हुए कहा, ‘‘ उन्होंने यहां कोई इलाज नहीं कराया है।’’
यह अभी अस्पष्ट है कि अभिनेता काम पर कब लौटेंगे और कब ‘हिन्दी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म 2017 में आई कॉमेडी ड्रामा का सीक्वल है।
खान ने ‘पान सिंह तोमर’, ‘हासिल’, ‘मकबूल’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वहीं ‘द नेमसेक’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ जैसी पश्चिमी फिल्मों के जरिए भी खुद को स्थापित किया है।