मुंबई ने जीता IPL 12- वरुण-रणवीर समेत इन स्टार्स ने मुंबई इंडियंंस को दी बधाई, ट्वीट करके कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 13, 2019 09:44 AM2019-05-13T09:44:56+5:302019-05-13T09:44:56+5:30

मुंबई ने फाइनल में 1 रन से चेन्नई को हराकर रोमांचक जीत हासिल की है, ऐसेमें हर कोई टीम को बधाई दे रहा है। इस जीत के बाद टीम को बॉलीवुड सितारे अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।

ipl 12 2019 final varun dhawan ranveer singh congratulated winner mumbai indians | मुंबई ने जीता IPL 12- वरुण-रणवीर समेत इन स्टार्स ने मुंबई इंडियंंस को दी बधाई, ट्वीट करके कही ये बात

मुंबई ने जीता IPL 12- वरुण-रणवीर समेत इन स्टार्स ने मुंबई इंडियंंस को दी बधाई, ट्वीट करके कही ये बात

Highlightsमुंबई की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स जमकर बधाई दे रहे हैंमुंबई ने चेन्नई को 1 रन से हराया है

आईपीएल का 12वां सीजन खत्म हो चुका है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने चौथी बार से खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने फाइनल में चेन्नई के हराकर विजय हासिल की है। मुंबई की जीत कर बॉलीवुड सेलेब्स टीम को जमकर बधाई दे रहे हैं।

मुंबई ने फाइनल में 1 रन से चेन्नई को हराकर रोमांचक जीत हासिल की है, ऐसेमें हर कोई टीम को बधाई दे रहा है। इस जीत के बाद टीम को बॉलीवुड सितारे अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, फरहान अख्तर से लेकर डायना पेंटी सभी ने ट्विटर के जरिए टीम को बधाई दी है।

वरुण धवन ने ट्वीट करके लिखा है कि क्या मैच था, शानदार, दिमाग हिला कर रख देने वाला।

वहीं, अर्जुन कपूर ने लिखा, लाजवाब टूर्नामेंट, लाजवाब फिनाले। जबकि फरहान ने लिखा, क्या फिनाले था, जीत की बधाई मुंबई इंडियन्स।

विवेक ओबेरॉय ने भी जसप्रीत बुमराह की तारीफ की. सुनील शेट्टी ने लिखा, 'मुंबई मेरी जान!! चैंपियन्स.' हुमा कुरैशी ने कुछ इस अंदाज में बधाई दी 'क्या क्रेजी फिनाले था #IPL क्रिकेट की जीत हुई है,'

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके लिखा, मुंबई जीती बधाई मुंबई इंडियन पलटन, शानदार खेला

रणवीर सिंह  ने लिखा कि क्या ड्रामैटिक फिनिश था, अबतक का देका बेस्ट फिनासे रहा, चार बार जीत चुकी टीम को बहुत बधाई

इस मैच में जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच रहे। जबकि मोस्ट स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच पोलार्ड रहे। वहीं, डेविड वार्नर को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप से नवाजा गया।

Web Title: ipl 12 2019 final varun dhawan ranveer singh congratulated winner mumbai indians

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे