दिलचस्प है रामायण में 'मेघनाद' का किरदार निभाने वाले एक्टर की कहानी, सालों पहले इस वजह से हो गई थी मौत

By अमित कुमार | Published: April 15, 2020 02:14 PM2020-04-15T14:14:45+5:302020-04-15T14:14:45+5:30

लॉकडाउन के समय में दूरदर्शन पर रामायण का एक बार फिर प्रसारण किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मेघनाद का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय अरोरा को लेकर काफी बातें हो रही हैं।

Indrajit in Ramayan audiences reminisces late veteran star Vijay Arora | दिलचस्प है रामायण में 'मेघनाद' का किरदार निभाने वाले एक्टर की कहानी, सालों पहले इस वजह से हो गई थी मौत

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsरामायण में 'मेघनाद' का किरदार निभाने के बाद विजय अरोरा ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार एक्टर विजय अरोरा ने निभाया था।

दूरदर्शन पर रामायण लगातार लोगों का मनोरंजन कर रही है। लॉकडाउन के समय में दर्शक भी इस सीरियल के हर एपिसोड को बड़े ही गौर से देख रहे हैं। बुधवार सुबह को दिखाए गए एपिसोड में इंद्रजीत अथवा मेघनाद ने अपने बल का प्रयोग दिखाया था। मेघनाद ने राम-लक्ष्मण को नागपाश में बांध दिया। राम-लक्ष्मण को मूर्छित देखकर लंका में मेघनाद की जय जयकार होने लगी। 

लंका के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस मेघनाद को लेकर चर्चाएं करने लगे। रामायण के शुरू होने के साथ ही इसमें काम करने वाले सभी किरदारों को लेकर फैंस के बीच अक्सर बातचीत होती रहती है। लोग इनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं। रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार एक्टर विजय अरोरा ने निभाया था। 

विजय ने अपने करियर में 110 फिल्मों और करीब 500 से अधिक सीरियल्स में काम किया। जीनत अमान, जया भादुड़ी, वहीदा रहमान, शबाना आजमी, तनुजा, परवीन बाबी और मौसमी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम करने वाले विजय को दर्शकों से खासा प्यार मिला। लेकिन रामायण में 'मेघनाद' का किरदार निभाने के बाद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। 

1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन करने के बाद विजय ने बॉलीवुड में कदम रखा था। 62 साल की उम्र में पेट के कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था। लेकिन मौत के सालों बाद भी आज रामायण में निभाए गए 'मेघनाद' के रोल के कारण वह लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं।  

Web Title: Indrajit in Ramayan audiences reminisces late veteran star Vijay Arora

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे