भारतीय डांस ग्रुप ने America's Got Talent में मनवाया हुनर का लोहा, शानदार जीत का वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Published: February 18, 2020 07:42 PM2020-02-18T19:42:59+5:302020-02-18T19:42:59+5:30

शो को जीतने पर सभी जज और ऑडियंस ने खड़े होकर भारतीय डांसरों का हौसला बढ़ाया। पिछले साल चौथा स्थान हासिल करने वाली 'वी अनबीटेबल' की टीम ने इस सीजन पहला स्थान प्राप्त कर अपने हुनर का परिचय दिया।

Indian dance group win the title of Americas Got Talent | भारतीय डांस ग्रुप ने America's Got Talent में मनवाया हुनर का लोहा, शानदार जीत का वीडियो वायरल

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsमहज एक साल के भीतर ही 'वी अनबीटेबल' ने अपनी मेहनत से ट्रॉफी को अपने कब्जे में कर लिया।डांस ग्रुप की जीत पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी डांस ग्रुप की तारीफ की।

'वी अनबीटेबल' नामक भारतीय डांस ग्रुप ने अमेरिका में कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर भारतीय को गर्व महसूस होगा। दरअसल,  'अमेरिका गॉट टैलेंट (America's Got Talent)'टीवी शो में भारतीय डांस ग्रुप ने बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ जीत हासिल की। ऐसा कर 'वी अनबीटेबल' ने पूरे भारत के साथ-साथ अमेरिका का भी दिल जीत लिया। 'वी अनबीटेबल' के डांसरों का डांस देखकर शो को जज करने वाले भी हैरान थे। 

शो को जीतने पर सभी जज और ऑडियंस ने खड़े होकर भारतीय डांसरों का हौसला बढ़ाया। पिछले साल चौथा स्थान हासिल करने वाली 'वी अनबीटेबल' की टीम ने इस सीजन पहला स्थान प्राप्त कर अपने हुनर का परिचय दिया। पिछले साल ही इस डांस ग्रुप में शो में पहली बार हिस्सा लिया था। महज एक साल के भीतर ही 'वी अनबीटेबल' ने अपनी मेहनत से ट्रॉफी को अपने कब्जे में कर लिया।

डांस ग्रुप की जीत पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी डांस ग्रुप की तारीफ की। उन्होंने एक वीडियो के जरिए कहा कि अमेरिका गॉट टैलेंट में 'वी अनबीटेबल' का परफॉर्मेंस देखकर बेहद खुश हूं। आपने विश्व मंच पर जो कुछ भी हासिल किया है, वह अभूतपूर्व है। बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म 'रामलीला' के गाने 'ततड़-ततड़ पर ही डांसरों ने डांस कर यह ट्रॉफी अपने नाम किया।

Web Title: Indian dance group win the title of Americas Got Talent

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे