ऋतिक रोशन के विद्यालय में शामिल होने के लिए हो जाइए तैयार, सुपर 30 का ट्रेलर आज होगा रिलीज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 4, 2019 09:23 AM2019-06-04T09:23:15+5:302019-06-04T09:23:15+5:30
ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म सुपर 30 (Super 30) का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में ये एक्टर बिहार के मशहूर शिक्षक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे।
ऋतिक रोशन लंबे समय के बाद फिल्म सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। फिल्म बिहार के फेमस टीचर आनंद कुमार की बायोपिक है। आनंद कुमार आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं और फिल्म में ऋतिक रोशन उनका किरदार निभा रहे हैं।
इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रविवार को ये इंतजार खत्म हुआ और फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। इसके बाद अब इस एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर आज यानि 4 जून को इसके ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है।
ऋतिक रोशन इस तस्वीर में आनंद कुमार के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखते हुए कहा है, ‘क्या बनना चाहता हो? रिंकी या भोलू? सुपर 30 के विद्यालय में शामिल होने के लिए तैयार हो? मिलते हैं एक बजे। हैशटैश सुपर 30 ट्रेलर आउट।’
सुपर 30 का ट्रेलर आज 1 बजे आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि ‘सुपर 30’ पहले 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।