दुनिया के सबसे हैंडसम मैन की लिस्ट में टॉप पर है ये बॉलीवुड एक्टर, आप भी देखें कौन है वो?
By मेघना वर्मा | Published: August 17, 2019 09:54 AM2019-08-17T09:54:48+5:302019-08-17T09:54:48+5:30
ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' ने लोगों का दिल जीत लिया। बिहार के आनंद कुमार की इस बायोपिक ने बॉक्स-ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। अभी तक फिल्म में ओवरऑल 140 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है।
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें स्क्रीन पर देखना हमेशा ही रॉयल अनुभव देता है। फिर चाहे वो उनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार है रही हो या जोधा-अकबर या हाल ही में सुपरहिट हुई फिल्म सुपर 30। ऋतिक रोशन की चार्मिंग पर्सनैलिटी और उनके लुक के लोग दीवाने हैं। वहीं रिसेंटली ऋतिक रोशन को वर्ल्ड के टॉप 5 हैंडसम मैन की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन को अगस्त 2019 में वर्ल्ड की टॉप 5 मोस्ट हैंडसम मेन की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर जगह बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस चीज का चुनाव वोट के आधार पर किया जाना था। जिसके बाद ऋतिक का नाम टॉप 5 में सबसे पहले नंबर पर आया है।
इस लिस्ट में ऋतिक के अलावा Chris Evans, David Beckham, और Robert Pattinson जैसे हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। जिनसे कम्पीट करते हुए ऋतिक रोशन ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। ऋतिक की फैन फॉलोइंग की बात करें तो सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी उनकी स्मार्टनेस और उनके फैशन सेंस के लिए उन्हें फॉलो करते हैं।
बात करें ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में आई उनकी फिल्म सुपर 30 ने लोगों का दिल जीत लिया। बिहार के आनंद कुमार की इस बायोपिक ने बॉक्स-ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। अभी तक फिल्म में ओवरऑल 140 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। वहीं ऋतिक जल्द ही फिल्म वॉर में नजर आने वाले हैं इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी दिखेंगे। फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।