'मेंटल है क्या नहीं' बल्कि एकता कपूर की इस फिल्म से क्लैश होगी ऋतिक रोशन की 'सुपर 30'

By मेघना वर्मा | Published: May 24, 2019 01:30 PM2019-05-24T13:30:48+5:302019-05-24T13:30:48+5:30

मेकर्स ये नहीं चाहते कि ऋतिक रोशन की दो फिल्में लगातार रिलीज हों। इसीलिए फिल्म सुपर 30 को थोड़ा पहले रिलीज करने का प्लान बनाया है। 

Hrithik Roshan Movie Super 30 will now clash with producer Ekta Kapoor’s Jabariya Jodi | 'मेंटल है क्या नहीं' बल्कि एकता कपूर की इस फिल्म से क्लैश होगी ऋतिक रोशन की 'सुपर 30'

'मेंटल है क्या नहीं' बल्कि एकता कपूर की इस फिल्म से क्लैश होगी ऋतिक रोशन की 'सुपर 30'

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया की ट्वीटर बाजियों को लेकर सुर्खियों में थे। कंगना की फिल्म मेंटल है क्या और ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के क्लैश होने के बाद कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीटर पर एक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई थी। जिसके बाद ऋतिक ने फिल्म की रिलीज डेट चेंज करने का फैसला लिया था। अब खबर है कि एकता कपूर की ही अगली फिल्म जबरिया जोड़ी से ऋतिक की सुपर 30 क्लैश हो सकती है। 

30 जनवरी को रिलीज होने वाली थी फिल्म

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या पहले 30 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। मगर किसी कारण से इसे शेड्यूल करके 26 जुलाई कर दिया गया। वहीं ऋतिक की फिल्म रिलीज डेट भी 26 जुलाई किया गया। जिसके बाद एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट चेंज कर दी। उन्होंने कहा की वो मेंटल टॉर्चर नहीं झेल सकते इसलिए फिल्म आगे रिलीज करेंगे। 

क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन की फिल्म को यश राज की अपकमिंग फिल्म (जिसमें ऋतिक और टाइगर साथ काम करने वाले हैं) इससे पहले रिलीज करना चाहते हैं। क्योंकि मेकर्स ये नहीं चाहते कि ऋतिक रोशन की दो फिल्में लगातार रिलीज हों। इसीलिए मेकर्स ने फिल्म को थोड़ा पहले रिलीज करने का प्लान बनाया है। 

जबरिया जोड़ी से हो सकती है क्लैश

ऋतिक रोशन का ये प्रोजेक्ट भले ही कंगना रनौत के मेंटल है क्या से क्लैश ना करें मगर आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी से जरूर क्लैश कर जाएगी। बता दें मेंटल है क्या और जबरिया जोड़ी दोनों की ही मेकर एकता कपूर हैं। जिनकी फिल्म से ऋतिक की सुपर 30 क्लैश हो रही है। 

Web Title: Hrithik Roshan Movie Super 30 will now clash with producer Ekta Kapoor’s Jabariya Jodi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे