दुनिया के सबसे हैंडसम हीरो बने ऋतिक रोशन, सलमान समेत इन एक्टर्स को दी मात- देखें पूरी लिस्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 4, 2019 03:17 PM2019-01-04T15:17:03+5:302019-01-04T15:17:03+5:30
ऋतिक के डांस का हर कोई दीवाना है और वह उन सितारों में से एक हैं जिसके चाहने वालों कि लिस्ट भी बहुत लंबी है।
2018 की लिस्ट में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक ऐसी पोजीशन पर पहुंच गए हैं जिससे साफ हो गया है कि आज भी उनके आगे हर कोई कम है। ऋतिक बॉलिवुड के सबसे अधिक हैंडसम और गुड लुकिंग सिलेब्रिटी हैं।
ऋतिक के डांस का हर कोई दीवाना है और वह उन सितारों में से एक हैं जिसके चाहने वालों कि लिस्ट भी बहुत लंबी है। टाइम्स की खबर के अनुसार साल 2018 के सबसे हैंडसम हीरो की लिस्ट जारी की गई है जिसमें ऋतिक का नाम टॉप पर है।
केवल इंडिया में ही नहीं एक्टर का स्टारडम विदेशों में भी है और इसका सबूत यह है कि वह दुनिया के सभी हैंडसम सितारों को पछाड़ते हुए 10 सबसे हैंडसम ऐक्टर्स की लिस्ट में सबसे टॉप पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि worldstopmost डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई हैं हैडसम स्टार्स की यह लिस्ट।
जानें पूरी लिस्ट
1. ऋतिक रोशन
2. ब्रैड पिट
3. गॉडफ्रे जीए ओ
4. रॉबर्ट पैटिनसन
5. डेनजेल वाशिंगटन
6. उमर बोरकान टू द गाला
7. सलमान खान
8. नूह मिल्स
9. टॉम क्रूज
10. प्रिंस विलियम
इस लिस्ट में ऋतिक ने रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हिडलस्टन, हेनरी केविल, नोह मिल्स, क्रिस एवन्स, डेविड बोरियानस जैसे कई स्टार्स को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले रितिक साल (2011-2012) में दुनिया के 50 सबसे सेक्सी एशियन पुरुषों की लिस्ट में भी टॉप पर रह चुके हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में अभिनेता सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान खान 7वें पायदान पर विराजमान हैं।
गुड लुक्स, चार्म और दिल चुरा लेने वाली उनकी स्माइल को देख तो कोई भी पिघल जाए। रितिक ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी और 'कहो न प्यार है' से उन्हें बॉलिवुड में ब्रेक मिला। अपनी इस डेब्यू फिल्म से ही रितिक लाखों दिलों की धड़कन बन गए। ऋतिक को फैंस ने काबिल ने आखिरी बार पर्दे पर धेखा था। वहीं, सलमान खान की इसी साल रेस 3 फैंस को पर्दे पर देखा था। हर साल worldstopmost डॉट कॉम दुनिया के हैंडसम पुरुषों की लिस्ट जारी करता है।