ऋतिक रोशन ने मुंबई में खरीदे 97 करोड़ रुपये के 2 नये फ्लैट, जानें अपार्टमेंट की खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 25, 2020 03:28 PM2020-10-25T15:28:42+5:302020-10-25T15:31:27+5:30

साल 2000 में बतौर हीरो के रूप में इनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार है रिलीज हुई और तब से आज तक ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अपनी जड़ें जमा ली है। लगातार हिट फिल्में देने के बाद रितिक इन दिनों अपने परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रह हैं।

Hrithik Roshan bought 2 new flats worth Rs 97 crore in Mumbai | ऋतिक रोशन ने मुंबई में खरीदे 97 करोड़ रुपये के 2 नये फ्लैट, जानें अपार्टमेंट की खासियत

ऋतिक रोशन ने ये अपार्टमेंट मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके में खरीदा है।

Highlightsऋतिक रोशन फिलहाल जुहू के प्राइम बीच हाउस में किराए के मकान में रह रहे हैं। ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक माने जाने वाले ऋतिक रोशन जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक कमाल फिल्में दी। दुनिया इनकी डांस की कायल है। साल 2000 में बतौर हीरो के रूप में इनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार है रिलीज हुई और तब से आज तक ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अपनी जड़ें जमा ली है। लगातार हिट फिल्में देने के बाद रितिक इन दिनों अपने परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रह हैं। इसी बीच खबर ये है कि ऋतिक ने इस दौरान मुंबई में अपने लिए एक नया घर भी खरीदा है। अभिनेता ने यहां एक नहीं बल्कि दो आलीशान फ्लैट खरीदे हैं, जिसके लिए उन्होंने मोटी रकम चुकाई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन ने ये अपार्टमेंट मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके में खरीदा है। जो समुद्र के ठीक सामने स्थित है। जिसका नजारा बेहद ही शानदार है। ये बिल्डिंग के 14वें, 15वें और 16वें फ्लोर पर हैं स्थित है। बताया जा रहा है कि फ्लैट 46,800 स्क्वायर फीट है। इसके साथ ही  6,500 स्क्वायर फीट खुली छत है। इसके अलावा उनकी एक अपनी लिफ्ट है। इतना ही नहीं ऋतिक के परिवार को 10 पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को ये डील फाइनल हो गई है। एक्टर ने दोनों ड्यूप्लेक्स फ्लैट का अलग-अलग रजिस्ट्रेशन किया है। एक अपार्टमेंट 27,534.85 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसकी कीमत 67.50 करोड़ रुपए है।   ऋतिक रोशन ने दूसरे अपार्टमेंट 40 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ये अपार्टमेंट 14वें फ्लोर पर है और 11,165.82 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। एक्टर ने फ्लैट के रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी के लिए 1.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। दोनों फ्लैट को मिलाकर 97 करोड़ रुपये तक खर्च हुए। 

ऋतिक रोशन फिलहाल जुहू के प्राइम बीच हाउस में किराए के मकान में रह रहे हैं। ऋतिक रोशन इसके लिए हर महीने 8.25 लाख रुपए किराया देते हैं। ऋतिक सोशल मीडिया पर अपार्टमेंट की फोटोज शेयर करते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 में नजर आने वाले हैं। ये कृष का फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। कृष 3 साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबरॉय और कंगना रनौत लीड रोल में थे।  

Web Title: Hrithik Roshan bought 2 new flats worth Rs 97 crore in Mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे