लॉकडाउन के बीच गरीब और बेसहारा लोगों का सहारा बने हिंदुस्तानी भाऊ, काम जान आप भी करेंगे तारीफ

By अमित कुमार | Published: April 6, 2020 09:00 PM2020-04-06T21:00:16+5:302020-04-06T21:15:47+5:30

लोगों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज आगे आ चुके हैं। इस बीच सोशल मीडिया स्टार हिंदुस्तानी भाऊ की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Hindustani Bhau extends help to masks and mid-day meal video goes viral on social media | लॉकडाउन के बीच गरीब और बेसहारा लोगों का सहारा बने हिंदुस्तानी भाऊ, काम जान आप भी करेंगे तारीफ

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsसोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ की अच्छी फैन फॉलोइंग है।हिंदुस्तानी भाऊ के इस कदम की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पूरा देश कोरोना वायरस के कहर से निपटने की कोशिशों में जुटा हुआ है। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर पीए नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन की स्थिति में दिहाड़ी मजदूरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज आगे आ चुके हैं। इस बीच सोशल मीडिया स्टार हिंदुस्तानी भाऊ की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

इन तस्वीरों में हिंदुस्तानी भाऊ जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी बांट रहे हैं। भाऊ ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'एक छोटी सी मदद, जरूरतमंदों के लिए। बस दुआ मेंयाद रखना।' खाना के अलावा वह लोगों को मास्क देते भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ की अच्छी फैन फॉलोइंग है। लोग लगातार उनको फॉलो करते रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ के इस कदम की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देश बिना राजनीति और धर्म के जीना सीखा गया

जानेमाने वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन पर कहा, ‘‘देश बिना राजनीति और धर्म के जीना सीखा गया है।’’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह महान उपलब्धि है।’’ उन्होंने कहा कि हर चुनाव के बाद ऐसा माहौल रहना चाहिए जहां सभी राजनीतिक गतिविधियां पार्श्व में चली जाएं और सभी राष्ट्रनिर्माण पर ध्यान दें।

Web Title: Hindustani Bhau extends help to masks and mid-day meal video goes viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे