15 साल बाद फिर छाया हिमेश रेशमिया का 'सुरूर तेरा', रिलीज होते ही ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड

By अनिल शर्मा | Published: June 11, 2021 05:37 PM2021-06-11T17:37:11+5:302021-06-11T17:37:11+5:30

हिमेश रेशमिया का जो नया गाना रिलीज हुआ है वो फैंस को खूब पसंद आया है और उसमें पुरानी एल्बम की झलक भी कहीं कहीं नजर आ रही हैं।

himesh reshammiya release title song surroor tera 2021 after 15 year watch here | 15 साल बाद फिर छाया हिमेश रेशमिया का 'सुरूर तेरा', रिलीज होते ही ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड

15 साल बाद फिर छाया हिमेश रेशमिया का 'सुरूर तेरा', रिलीज होते ही ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड

Highlights15 सालों बाद हिमेश Suroor 2021 लेकर आए हैंआवाज से लेकर लिरिक्स लिखने तक का काम हिमेश रेशमिया ने किया हैवीडियो भी हिमेश ने ही निर्देशित किए हैं

तेरा  सुरूर के करीब 15 साल के बाद बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया सुरूर तेरा  (Surroor 2021) लेकर आए हैं। हिमेश के इस नए एलबम के पहले गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फैंस इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि ट्विटर पर यह ट्रेंड कर रहा है। वहीं यूट्यूब पर भी इसे जबरदस्त व्यूज हासिल हो रहे हैं।

हिमेश रेशमिया के सुरूर तेरा गाने में आप तेरा सुरूर के हिमेश को महसूस कर पाएंगे। जी हां, हिमेश ने अपने  इस नए गाने में तेरा सुरूर वाले हिमेश यानी टोपी पहने हिमेश की झलक भी दिखाई देगी। गाने में हिमेश का वही आइकॉनिक लुक भी नजर आ रहा है जिसके लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। कैप, जैकेट और ब्लैक ग्लासेस में हिमेश खूब जच रहे हैं।

गाने में हिमेश के साथ न्यूकमर उदिति सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने को म्यूजिक देने, आवाज देने से लेकर लिरिक्स लिखने तक का काम हिमेश रेशमिया ने किया गया। इस एलबम के बाकी गाने बाद में रिलीज किए जाएंगे। यूट्यूब पर भी सुरूर तेरा को खासा रिस्पांस मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में  इसे 1,663,215 बार देखा जा चुका है। देखें वीडियो

सुरूर तेरा 2021 एलबम के इस पहले गाने के वीडियो को हिमेश ने डायरेक्ट किया है। जिसे हिमेश रेशमिया मेलोडी बैनर तले रिलीज किया गया है। हिमेश गाने के लिए अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। 

2006 में रिलीज डेब्यू एल्बम ने बनाया था रिकॉर्ड
बता दें, हिमेश रेशमिया ने साल 2006 में आप का सुरूर एल्बम रिलीज किया था। जिसका हर गाना काफी हिट रहा। ये एल्बम भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम में शामिल है। साथ ही इस एल्बम के नाम विश्व की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम का रिकॉर्ड दर्ज था। पहले नंबर पर माइकल जैक्सन की थ्रिलर एल्बम है जिसकी 55 मिलियन कॉपी बिकी थीं। हिमेश की इस एल्बम में कुल 11 गाने थे तेरा सुरूर सबसे ज्यादा हिट रहा था जिसका रिमिक्स भी किया गया।

Web Title: himesh reshammiya release title song surroor tera 2021 after 15 year watch here

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे