हाथरस सामूहिक बलात्कारः अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा ने कहा-‘कठोर सजा’ हो, घटना से ‘क्षुब्ध और निराश’

By भाषा | Published: September 29, 2020 07:42 PM2020-09-29T19:42:48+5:302020-09-29T19:42:48+5:30

युवती से 14 सितंबर को सामूहिक बलात्कार हुआ। उसे अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर सोमवार को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Hathras gang rape Akshay Kumar, Farhan Akhtar, Richa Chadha "Strict punishment" | हाथरस सामूहिक बलात्कारः अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा ने कहा-‘कठोर सजा’ हो, घटना से ‘क्षुब्ध और निराश’

बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएं। हम कम से कम इतना तो कर सकते हैं।

Highlights19 साल की युवती से सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के मामले में दोषियों के लिए ‘‘कठोर सजा’’ की मांग की है।अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा है कि घटना से वह बहुत ‘‘क्षुब्ध और निराश हैं’’ और उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा सहित अन्य अभिनेताओं ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की युवती से सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के मामले में दोषियों के लिए ‘‘कठोर सजा’’ की मांग की है।

युवती से 14 सितंबर को सामूहिक बलात्कार हुआ। उसे अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर सोमवार को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा है कि घटना से वह बहुत ‘‘क्षुब्ध और निराश हैं’’ और उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘हाथरस सामूहिक बलात्कार में इतनी क्रूरता, बर्बरता। कब रूकेगा ये सब? हमारे कानून और उनका अनुपालन इतना कड़ा होना चाहिए कि सजा की सोच कर ही बलात्कार करने वालों की रुह कांप जाये। ऐसे दोषियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएं। हम कम से कम इतना तो कर सकते हैं।’’

रितेश देशमुख ने भी समान राय व्यक्त की। उनका मानना है कि ऐसा अपराध करने वालों को ‘‘सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।’’ बलात्कार के बाद आरोपियों ने युवती का गला घोंट कर उसकी हत्या करनी चाही थी और उनसे बचने के प्रयास में उसने अपनी ही जीभ काट ली। अलीगढ़ अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया था कि युवती के पैर काम नही कर पा रहे थे जबकि हाथों ने आंशिक रूप से काम करना बंद कर दिया था।

ऋचा चड्ढा ने लिखा है, ‘‘हाथरस पीड़िता को न्याय मिले। सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दोषियों को सजा दो।’’ फरहान अख्तर ने दिल टूटने का इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा है ‘‘यह बहुत दुखद, दुखद दिन है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘इसे कब तक चलने देंगे हम।’’

स्वरा भास्कर ने कहा कि क्रूर/बर्बर सामूहिक बलात्कार इस बात का सबूत है कि पैशाचिक प्रवृत्ति का कोई ओर-छोर नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘हम बीमार, अमानवीय समाज हो गए हैं। शर्मनाक है। दुखद।’’ अभिनेत्री यामी गौतम ने कहा, ‘‘यह दुखद है कि महिलाओं के साथ हमेशा ऐसी क्रूरता होती है।

Web Title: Hathras gang rape Akshay Kumar, Farhan Akhtar, Richa Chadha "Strict punishment"

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे