गूगल से ढूंढा निकाला अक्षय कुमार के घर का पता, आधी रात लगा दी घर के अंदर छलांग और...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: February 7, 2019 09:18 AM2019-02-07T09:18:09+5:302019-02-07T09:18:09+5:30

मुम्बई पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के घर में कथित रुप से अनाधिकार प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

haryana man held for trespassing on akshay kumar s house | गूगल से ढूंढा निकाला अक्षय कुमार के घर का पता, आधी रात लगा दी घर के अंदर छलांग और...

गूगल से ढूंढा निकाला अक्षय कुमार के घर का पता, आधी रात लगा दी घर के अंदर छलांग और...

मुम्बई पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के घर में कथित रुप से अनाधिकार प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता था और केवल इसी के लिए वह मुम्बई आया था। 

उसने गूगल से अभिनेता का पता ढूंढा था। सोमवार की देर रात को जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 20 साल के आसपास होगी। उस पर अनधिकार प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। वह न्यायिक हिरासत में है।

Web Title: haryana man held for trespassing on akshay kumar s house

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे