Happy Birthday Mahima Chaudhry: जब अभिनेत्री महिमा चौधरी के साथ हुआ था हादसा , 67 कांच के टुकड़े चुभे थे चेहरे में
By वैशाली कुमारी | Published: September 13, 2021 12:04 PM2021-09-13T12:04:22+5:302021-09-13T12:08:39+5:30
आज महिमा का 48 वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे उस सच को जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
परदेस फिल्म की 'गंगा' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री महिमा चौधरी को कोई कैसे भूल सकता है। अपने दौर में वह अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लेती थी लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ उसकी वजह से उनकी जिंदगी पूरी बदल गई। महिमा के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसे याद करके वह आज भी रो पड़ती हैं। आज महिमा का 48 वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे उस सच को जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं इस एक हादसे की वजह से महिमा का पूरा फिल्म करियर बर्बाद हो गया।
दरअसल महिमा चौधरी का एक बार कार एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के बाद कोई उन्हें अस्पताल नहीं ले जा रहा था। जैसे तैसे वह अस्पताल पहुंची, वहां पहुंचने के बाद उनकी मां और अजय देवगन वहां पहुचे। महिमा ने उठकर आईने में जो अपना चेहरा देखा तो उनके होश उड़ गए। उनके पूरे चेहरे पर सिर्फ टांके ही दिखाई पड़ रहे थे। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने उनके चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले थे।
डॉक्टर ने सलाह दी थी कि महिमा को हादसे के बाद सूरज की रोशनी में नहीं आना है। उनका पूरा कमरा हमेशा अंधेरे में रहता था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके चेहरे पर कोई निशान ना रहे इसके लिए उन्हें रोशनी जिसमें यूवी किरणों होती हैं या किसी भी तरह की लाइट से उन्हें दूर रहना था। यहां तक कि वो खुद के चेहरे को भी नहीं देख पाती थी।
इस घटना के बाद महिमा को फिल्मों से दूरी बनानी पड़ गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त अभिनेत्री के पास बॉलीवुड में कई सारी फिल्में थी। चेहरा खराब होने की वजह से उन फ़िल्मों को किसी और हीरोइन ने साइन कर लिया। महिमा के एक्सीडेंट में उनके चेहरे के साथ उनका करियर भी खराब कर दिया।
हादसे के दौरान से लेकर आखिर तक अजय देवगन के साथ महिमा रही। अजय उनसे मिलने आते थे इतना ही नहीं अजय ने अपनी फिल्म में महिमा को काम भी दिया इसमें वहां एक गेस्ट की तरह दिखाई दी। लेकिन इसके बाद महिमा हमेशा के लिए फिल्मों से दूरी बना ली।