B'day: अभिषेक बच्चन से सगाई के बाद संजय से की थी करिश्मा ने शादी, जानें कुछ अनसुने किस्से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 25, 2019 06:48 AM2019-06-25T06:48:04+5:302019-06-25T06:48:04+5:30

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है।

happy birthday karishma kapoor karishma kapoor unknown facts | B'day: अभिषेक बच्चन से सगाई के बाद संजय से की थी करिश्मा ने शादी, जानें कुछ अनसुने किस्से

B'day: अभिषेक बच्चन से सगाई के बाद संजय से की थी करिश्मा ने शादी, जानें कुछ अनसुने किस्से

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। करिश्मा अपने अभिनय के साथ निजी रिश्तों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं। आइए जानतें हैं करिश्मा के जीवन की कुछ खास बातें-

करियर की शुरुआत

करिश्मा कपूर ने महज 15  साल की उम्र में 1991 में प्रदर्शित फिल्म "प्रेम कैदी" से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई साथ ही करिश्मा कपूर के अभिनय को भी सराहा गया। इस बाद उन्होंने जिगर, अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। 

 

मिली नई पहचान

एक से एक बेहतरीन फिल्में करने के बाद करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म "राजाहिंदुस्तानी" से सातवें आसमान पर पहुंच गया। ये वो फिल्म थी जिसने उनके करियर को बदल कर रख दिया था।  फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को मेगास्टार के रूप में स्थापित कर दिया। जिसके बाद साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म "दिल तो पागल है" करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुये अभिनय से वह दर्शको का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही।

करिश्मा की शादी

2003 ने करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं। कहा जाता रहा है कि  संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते करिश्मा को खटकते थे। इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा हुआ जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संजय से तलाक ले लिया। फिलहाल करिश्मा अपने बच्चों के साथ मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

अभिषेक से सगाई

करिश्मा कपूर की संजय से शादी से पहले उनकी सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दोनों की सगाई हुई थी। यही नहीं दोनों के घरों से शादी के कार्ड्स भी बंट गए थे लेकिन अचानक दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि दोनों क्यों अलह हुए। कहा जाता है कि जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद उनकी बहू फिल्मों में काम करे। जबकि करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं, जिस कारण से अभिषेक के साथ उनके रिश्ते में दरार आई और ये रिश्ता टूट गया । हांलाकि इन दोनों ने कभी इस रिश्ते के टूटने पर कुछ नहीं कहा है।

इस अभिनेता का साथ जुड़ा था नाम

कहा जाता है कि अजय देवगन और करिश्मा के बीच भी एक खास रिश्ता था। खबरों की मानें तो अजय उस समय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे कहा ये भी जाता है कि रवीना और अजय के बीच करिश्मा आ गई थीं। रवीना ने करिश्मा कपूर पर फिल्मों से निकलवाने का आरोप भी लगाया था। रवीना ने यहां तक कहा था कि अजय और करिश्मा के बच्चे जेब्रा की तरह ही पैदा होंगे।

Web Title: happy birthday karishma kapoor karishma kapoor unknown facts

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे