Birthday: अक्षय खन्ना ने अपने अलग अंदाज से बनाई बॉलीवुड में पहचान, विरासत में मिली थी एक्टिंग
By रामदीप मिश्रा | Published: March 28, 2018 05:42 AM2018-03-28T05:42:58+5:302018-03-28T05:42:58+5:30
अक्षय ने 1997 में फिल्म हिमालयपुत्र से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने ही प्रोड्यूस किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।
नई दिल्ली, 28 मार्चः मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के घर जन्म लेने वाले अक्षय खन्ना आज 43 साल के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन है। अक्षय का जन्म साल 28 मार्च 1975 को हुआ था। वे एक्टर राहुल खन्ना के छोटे भाई हैं। पिता विनोद खन्ना स्टार की वजह से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए कोई परेशानी नहीं हुई और आसानी से एंट्री मिल गई, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की और कई हिट फिल्में कीं।
पहली फिल्म रही फ्लॉप
अक्षय ने 1997 में फिल्म हिमालयपुत्र से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने ही प्रोड्यूस किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि यह जरूर था कि लोगों ने उनके अभिनय को नोटिस किया। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर ने अक्षय के करियर में चार चांद लगा दिए और इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। बॉर्डर फिल्म के बावजूद अक्षय को एक और फिल्म कि तलाश थी ताकि उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता की पहचान दिलाए।
करियर में साल 2001 हुआ लकी लकी साबित
अक्षय के करियर के लिए साल 2001 लकी साबित हुआ। इस साल उन्हें फिल्म दिल चाहता मिली। इस फिल्म से उनकी सफलता का दौर शुरु हो गया। उन्होंने सिर्फ हीरो के ही किरदार नहीं निभाए बल्कि विलेन के किरदार में भी नजर आए। अक्षय को दर्शकों ने दोनों किरदारों में पसंद किया। निगेटिव रोल से लेकर कॉमेडी तक हर तरह का किरदार अक्षय ने निभाए।
इस किरदार को भी बखूबी निभाया
फिल्म गांधी, माय फादर में उन्होंने मोहनदास गांधी के चौथे बेटे हरिलाल गांधी का किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्होंने साबित कर दिया था कि गंभीर रोल को भी निभाने की क्षमता उनमें है। अक्षय लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ढिशूम में नजर आए थे। भले ही अक्षय कम ही फिल्में करते हैं, लेकिन हर फिल्म में अपनी ऐक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।
ये फिल्में भी कीं
अक्षय ने 'ताल', 'लावारिस', 'दिल चाहता है', 'हमराज' और 'रेस' जैसी फिल्में की। उन्होंने अपने छोटे से करियर में दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड तथा कई अन्य अवॉर्ड भी जीते हैं।