गूगल ने डूडल बनाकर बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी को किया याद, आज ही के द‍िन पैदा हुए थे बॉलीवुड के 'मोगैंबो'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 22, 2019 07:55 AM2019-06-22T07:55:18+5:302019-06-22T07:55:18+5:30

सर्च इंजन गूगल आज इसी महान कलाकार अमरीश पुरी का 87वां जन्मदिन मना रहा है और इसके लिए उसने एक स्पेशल डूडल तैयार किया है जो रेट्रो रंग में नजर आ रहा है।

google celebrated late actor amrish puris birthday with special doodle | गूगल ने डूडल बनाकर बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी को किया याद, आज ही के द‍िन पैदा हुए थे बॉलीवुड के 'मोगैंबो'

गूगल ने डूडल बनाकर बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी को किया याद, आज ही के द‍िन पैदा हुए थे बॉलीवुड के 'मोगैंबो'

Highlightsअमरीश का जन्म आज ही के दिन यानी 22 जून को हुआ था। भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले अमरीश पुरी को गूगल ने भी याद किया है।

नायक से लेकर खलनायक तक के रोल पर्दे पर निभाने वाले फेमस एक्टर अमरीश पुरी का आज जन्मदिन है। अमरीश का जन्म आज ही के दिन यानी 22 जून को हुआ था। भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले अमरीश पुरी को गूगल ने भी याद किया है। 

गूगल ने बहुत शानदार डूडल बनाकर याद किया है। इसमें अमरीश की फोटो नजर आ रही है।  इस डूडल में जहां गूगल लिखा है वहां अंग्रेजी के एक ओ अक्षर की जगह अमरिश पुरी का चेहरा नजर आता है।  

देखकर लगता है कि यह लुक उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे से लिया गया है।22 जून 1932 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में जन्में अमरीश पुरी साहब फिल्मों में हीरो बनने आए थे, लेकिन असली पहचान उन्हें विलेन के किरदारों से ही मिली।

मिस्टर इंडिया, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, घातक, दामिनी, करण-अर्जुन इन सभी फिल्मों में बड़े-बड़े सुपरस्टार हीरो के किरदार में थे, लेकिन इन फिल्मों को सुपरहिट बनाने में फ‍िल्‍म के व‍िलेन अमरीश पुरी का बड़ा योगदान 

इस फिल्म में उन्होंने एक अंधे व्‍यक्‍त‍ि का रोल प्‍‍‍‍ले क‍िया था। वहीं बॉलीवुड में उन्‍होंने  1971 में 'रेशमा और शेरा' से डेब्‍यू क‍िया था।

12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी ने इस दुन‍िया से व‍िदा ले ली थी। भले ही वह आज हमारे बीच ना हों लेकिन उनके किरदार, डायलॉग्स आज भी लोगों की पसंद हैं।

Web Title: google celebrated late actor amrish puris birthday with special doodle

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे