'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' के निर्माताओं से खफा हुए 'तानाजी' के गांववासी कहा- फिल्म में जन्मस्थान का जिक्र नहीं किया गया
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 24, 2020 12:59 PM2020-01-24T12:59:15+5:302020-01-24T12:59:15+5:30
फिल्म तान्हाजी महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अब टैक्स फ्री भी कर दी गई है। अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है, जो विवादों से जुड़ी है।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही पर्दे पर छाई हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए भले 2 हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो गया हो लेकिन फैंस के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। जल्द फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
फिल्म तान्हाजी महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अब टैक्स फ्री भी कर दी गई है। अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है, जो विवादों से जुड़ी है।खबर के अनुसार महाराष्ट्र के गोडाली गांव के लोग फिल्म के मेकर्स से नाराज हो गए हैं।
गोडोली गांव के लोगों को कहना है कि फिल्म में उस गांव का जिक्र नहीं किया गया है जहां तान्हाजी मालुसरे का जन्म हुआ था। फिल्म में एक तरह से गलत इतिहास बताया गया है। इससे गांव के लोग खासा नाराज हैं।
गोडोली गांव वालों का दावा है कि मराठा योद्धा तान्हाजी मालुसरे का जन्म सतारा जिले गोलाली गांव में हुआव था। जिसके रोल में अजय देवगन फिल्म में नजर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म में कहीं भी गांव का जिक्र नहीं किया गया है।फिल्म में मालुसरे को कोंकण के उमरत का रहने वाला दिखाया गया।
ऐसे में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माताओं ने तान्हाजी के बारे में गलत इतिहास पेश किया है। ऐसे में अब ये फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद विवादों में घिर गई है।