अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ब्लैक एंड वाइट ऑउटफिट में ट्विन करते हुए आए नजर, देखिये इनकी खास फोटोज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 19, 2019 04:50 PM2019-06-19T16:50:14+5:302019-06-19T16:50:14+5:30

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पिता बनने कि ख़ुशी में आज कल सातवें आसमान पर है। यह अर्जुन का उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ पहला बेबी है। हाल ही में अर्जुन और गैब्रिएला मुंबई में घूमते हुए नजर आए हैं।

gabriella demetriades twins with boyfriend arjun rampal | अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ब्लैक एंड वाइट ऑउटफिट में ट्विन करते हुए आए नजर, देखिये इनकी खास फोटोज

अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ब्लैक एंड वाइट ऑउटफिट में ट्विन करते हुए आए नजर, देखिये इनकी खास फोटोज

Highlightsअर्जुन और गैब्रिएला मुंबई में घूमते हुए नजर आए हैं।गैब्रिएला से पहले अर्जुन रामपाल कि मेहर जेसिया से शादी हुई थी।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पिता बनने वाले हैं यही कारण है कि एक्टर की ख़ुशी में आज कल सातवें आसमान पर है। यह अर्जुन का उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ पहला बेबी है। हाल ही में अर्जुन और गैब्रिएला मुंबई में घूमते हुए नजर आए हैं। 

साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला फोट्स में बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ ब्लैक और वाइट ऑउटफिट में ट्विन करते हुए नजर आई हैं। इन फोटोज में यह कपल बहुत खुश नजर आ रहा है।

हाल ही में अर्जुन ने गैब्रिएला के लिए बहुत प्यारा सा बेबी शावर किया था। गैब्रिएला ने इस बेबी शावर की फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और उसके लिए एक कैप्शन भी लिखा 'ब्लेस्ड टू हैव यू आल... मेरी गर्ल्स को थैंक यू की उन्होंने मुझे चीट नहीं किया।' 

मुंबई मिरर के साथ इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि उनकी गैब्रिएला से कैसे मुलाकात हुई थी और इस न्यूज़ को सुनकर उनकी बेटी ने कैसे रियेक्ट किया था। 

अर्जुन ने बताया कि 'हां यह सवाल पूछने वाला है। हम कॉमन दोस्तों से मिले थे। तो अब मैं क्या बोलूं ? की उसने मुझे स्टॉक किया ? काश ऐसा होता! हमे डेट करते हुए अभी एक साल ही हुआ है और अब हम यहां पर है और मैं यह भी बता दूं कि मेरे लिए यह बहुत इम्पोर्टेन्ट था कि मेरी बेटियां गैब्रिएला को फॅमिली का पार्ट एक्सेप्ट करें और मुझे खुश है कि उन्होंने ऐसा किया और कोई सवाल नहीं पुछा।'

गैब्रिएला से पहले अर्जुन रामपाल कि मेहर जेसिया से शादी हुई थी। और 20 साल बाद कपल अलग हो गए है। अर्जुन की मेहर के साथ दो बेटियां माहिका एंड मायरा है। वर्क फ्रंट में अर्जुन रामपाल जे पी दत्ता की फिल्म पलटन में दिखाई दिए थे। 

Web Title: gabriella demetriades twins with boyfriend arjun rampal

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे