सिल्वर स्क्रीन पर अपने एक्टिंग का जलवा दिखांएगे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जानिए क्या होगा फिल्म में खास?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 11, 2018 09:28 AM2018-12-11T09:28:30+5:302018-12-11T09:28:30+5:30

जीतन राम मांझी से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी एक फिल्म में नजर आ चुके हैं। इसमें नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह मेन रोल में हैं।

former bihar cm jitan ram manjhi now takes to silver screen | सिल्वर स्क्रीन पर अपने एक्टिंग का जलवा दिखांएगे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जानिए क्या होगा फिल्म में खास?

सिल्वर स्क्रीन पर अपने एक्टिंग का जलवा दिखांएगे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जानिए क्या होगा फिल्म में खास?


बिहार के जीतन राम मांझी दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो कि फिल्मों में काम कर रहे हैं। दरअसल वे फिल्म कोट के जरिए पर्दे पर धमाल करने वाले हैं। जीतन राम मांझी अपनी इस आगामी फिल्म की शूटिंग भी कर चुके हैं। 

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार ये फिल्म लव स्टोरी के साथ-साथ जातिवाद के मुद्दों पर बन रही है। जीतन राम मांझी से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी एक फिल्म में नजर आ चुके हैं। इसमें नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह मेन रोल में हैं।

क्या है फिल्म

फिल्म के डायरेक्टर अक्षय दित्ती का कहना है कि ये फिल्म गांव के एक लड़के पर है जो बड़े सपने देखते है, उसके पिता बड़े सपने देखता है। लेकिन महादलित होने के कारण गांव के लोग इनके परिवार को सम्मान की नजर नहीं देखते हैं। माधो इसके बावजूद तकनीक के युग में खुद को सफल बनाना चाहता है। वह कैसे सफलता हासिल करता है। यही फिल्म में दिखाया गया है। इसी बीच महादलित परिवार के लड़के  सवर्ण परिवार की एक लड़की से प्यार हो जाता है यहीं ये फिल्म की कहानी शुरू होती है।

फिल्म के निर्माता का कहना है कि जीतन जी फिल्म एक राजनेता यानी मंत्री की भूमिका है। उनको फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई थी और वह इसको सुनकर तुरंत हामी भर दी थी। फिल्म में और भी कई बड़े कलाकार हैं।  उम्मीद है ये फिल्म 2019 को पर्दे पर रिलीज हो जाएगी

Web Title: former bihar cm jitan ram manjhi now takes to silver screen

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे