रणवीर सिंह की '83' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, कुछ इस अंदाज में दिखाई दिए 'बाजीराव'

By मेघना वर्मा | Published: April 11, 2019 10:33 AM2019-04-11T10:33:34+5:302019-04-11T10:33:34+5:30

83 फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे है।

first poster of ranveer singhs movie '83' release | रणवीर सिंह की '83' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, कुछ इस अंदाज में दिखाई दिए 'बाजीराव'

रणवीर सिंह की '83' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, कुछ इस अंदाज में दिखाई दिए 'बाजीराव'

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। 1983 के वर्ल्ड कप पर बनीं इस फिल्म के पहले लुक में रणवीर सिंह बेहद खास अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह के साथ इस पोस्टर में उनकी पूरी क्रिकेट टीम भी दिख रही है। 

रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इस लुक को शेयर किया है। इस पोस्टर में क्रिकेट के ग्राउंड पर रणवीर सिंह और उनकी पूरी क्रिकेट टीम के साथ कोच बने पंकज त्रिपाठी भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह जमीन पर बैठे दिख रहे हैं और उनके एक हाथ में क्रिकेट बैट भी है। फिल्म में रणवीर उस समय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव के किरदार में हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह की कुछ फोटोज सोशल मीडीया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक्टर इंडियन जर्सी में दिखाई दिए थे। 

धर्मशाला में कर रहे हैं प्रैक्टिस

अपनी अगली फिल्म 83 की तैयारियों में जुटे हैं। इसी के लिए रणवीर सिंह क्रिकेट की बारिकियां सीखने में लगे हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव  बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी।

कपिल देव के साथ भी दिखाई दिए रणवीर सिंह

भारत के वर्ल्ड कप 1983 पर बनी इस फिल्म में अपने कैरेक्टर को निभाने के लिए रणवीर सिंह कपिल देव की भी मदद ले रहे हैं। इतिहास रचने वाले इस विश्व कप पर बनी फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देंगे। धर्मशाला ग्राउंड पर रणवीर सिंह कपिल देव के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। यहां उनके साथ फिल्म से जुड़े कई और मेम्बर्स भी हैं।  

ये स्टार्स भी आएंगे फिल्म में नजर

रणवीर सिंह के शेयर किए इस पोस्टर से पता चलता है कि फिल्म में कई दिग्गज कलाकार हैं। 83 फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे है। फिल्म '83' को 2020 में रिलीज किया जाएगा। 

Web Title: first poster of ranveer singhs movie '83' release

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे