मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का 76 साल की उम्र में निधन, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने जताया शोक

By अनिल शर्मा | Published: July 26, 2021 12:06 PM2021-07-26T12:06:38+5:302021-07-26T12:13:00+5:30

जनवरी 1945 को बल्लारी में अंग्रेजी के प्रोफेसर बालासुब्रमण्यम और संथानलक्ष्मी के घर जन्मी कमला कुमारी यानी जयंती ने 'जेनु गुडू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता राजकुमार के साथ उन्होंने 40 से अधिक फिल्में की।

Famous Kannada actress Jayanthi passes away at the age of 76 Karnataka CM BS Yediyurappa mourns | मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का 76 साल की उम्र में निधन, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने जताया शोक

मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का 76 साल की उम्र में निधन, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने जताया शोक

Highlightsअपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा थाअभिनेता राजकुमार के साथ उन्होंने 40 से अधिक फिल्में की

बेंगलुरुः मशहूर कन्नड़ अदाकारा  जयंती का सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।

अभिनेता राजकुमार के साथ उन्होंने 40 से अधिक फिल्में कीं

जनवरी 1945 को बल्लारी में अंग्रेजी के प्रोफेसर बालासुब्रमण्यम और संथानलक्ष्मी के घर जन्मी कमला कुमारी यानी जयंती ने 'जेनु गुडू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता राजकुमार के साथ उन्होंने 40 से अधिक फिल्में की। जयंती ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया। जयंती को सात बार कन्नड़ फिल्मफेयर पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार (दक्षिण) से सम्मानित किया गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- मशहूर कलाकार जयंती के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। फिल्म उद्योग में उनका बहुत बड़ा योगदान था और उनके निधन से कन्नड़ फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार तथा प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति।

Web Title: Famous Kannada actress Jayanthi passes away at the age of 76 Karnataka CM BS Yediyurappa mourns

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे