ललित मोदी संग सुष्मिता सेन के अफेयर पर सामने आया एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का रिएक्शन, कही ये बात
By मनाली रस्तोगी | Published: July 16, 2022 09:45 AM2022-07-16T09:45:53+5:302022-07-16T09:48:34+5:30
अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के बाद से लगातार ललित मोदी और सुष्मिता सेन लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का भी इसपर रिएक्शन सामने आया है।
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने गुरुवार शाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की। ये घोषणा करने के बाद से ललित मोदी और सुष्मिता सेन लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का भी इसपर रिएक्शन सामने आया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रोहमन शॉल ने कहा कि आइए उनके लिए खुश रहें। प्यार खूबसूरत है। मुझे बस इतना पता है कि अगर उन्होंने किसी को चुना है, तो वो उनके लायक है! बता दें कि रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन को अलग हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे अलग होने की घोषणा की थी। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों को कुछ मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया और अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक है।
ललित मोदी की लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने अक्टूबर 1991 में मीनल मोदी से शादी की थी। ललित और मीनल को दो बच्चे हैं, जिनका नाम आलिया मोदी और रुचिर मोदी है। पहले मोदी परिवार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहता था। मीनल ने 2018 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आखिरी सांस ली थी। गौरतलब है कि आईपीएल से जुड़े कई विवादों के बाद ललित मोदी 2010 से ही लंदन में रह रहे हैं।