बॉलीवुड टॉप 5: आलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, जॉन अब्राहम के साथ माधुरी ने किया जबरदस्त डांस

By विवेक कुमार | Published: August 22, 2018 06:21 PM2018-08-22T18:21:42+5:302018-08-22T18:21:42+5:30

राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा और फ्रीडा पिंटो जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म 'लव सोनिया' इस साल 14 सितम्बर को रिलीज होने वाली है।

Entertainment, Bollywood gossips, breaking, hot news today 22 August | बॉलीवुड टॉप 5: आलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, जॉन अब्राहम के साथ माधुरी ने किया जबरदस्त डांस

बॉलीवुड टॉप 5: आलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, जॉन अब्राहम के साथ माधुरी ने किया जबरदस्त डांस

'लव सोनिया' का पोस्टर हुआ रिलीज, तो वहीं रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्तों को लेकर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या रहा आज बॉलीवुड में खास...

1- माधुरी दीक्षित को देखकर जॉन अब्राहम का दिल करने लगा 'धक धक', वायरल हो गया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जॉन, माधुरी दीक्षित के साथ 'धक धक करने लगा' गाने पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। और पढ़ें...

2- सेक्स रैकेट में फंसी एक बच्ची की कहानी है 'लव सोनिया', मेकर्स ने रिवील किए स्टार्स के लुक

राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा और फ्रीडा पिंटो जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म 'लव सोनिया' इस साल 14 सितम्बर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी एक बच्ची सोनिया की है जो गांव में रहती है और सेक्स रैकेट का शिकार हो जाती है। और पढ़ें... 

3- आलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात!

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले काफी समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ख़बरें चर्चा में हैं। दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर को आलिया के घर पर भी देखा गया था। और पढ़ें... 

4- हो गया खुलासा, इस आइलैंड पर करेंगे प्रियंका और निक शादी!

बॉलीवुड के गलियारों में कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की सगाई और फिर रोका की खबरे चर्चा में हैं। अब फैंस को प्रियंका की शादी का इंतजार है। प्रियंका की शादी कब, कहां और कैसे होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। और पढ़ें...

5- रोका सेरमेनी के दौरान निक ने किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गईं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ सगाई की वजह से खूब सुर्खियां में हैं। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई स्थित घर पर निक के साथ रोका किया और इसके बाद बेहद सिंपल तरीके से करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर पार्टी भी की। और पढ़ें...

Web Title: Entertainment, Bollywood gossips, breaking, hot news today 22 August

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे