एकता कपूर के बेटे रवि की पहली फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल, आप भी देखें तस्वीर

By मेघना वर्मा | Published: February 1, 2019 02:14 PM2019-02-01T14:14:48+5:302019-02-01T14:14:48+5:30

एकता के भाई तुषार कपूर भी 3 साल पहले ही सेरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य हैं जो कि एकता के काफी करीब है।

ekta kapoor first photo with her newly born baby boy ravie kapoor | एकता कपूर के बेटे रवि की पहली फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल, आप भी देखें तस्वीर

एकता कपूर के बेटे रवि की पहली फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल, आप भी देखें तस्वीर

Highlightsएकता कपूर और उनके बेटे रवि की पहली फोटो हो गई है वायरल। फैंन्स और फॉलेअर्स दे रहे हैं बधाइयां।

टेलीविजन और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर हाल ही में सेरोगेसी से मां बनी हैं। इस खबर के बाद से ही एकता कपूर खबरों की सुर्खियां बन गई हैं। 31 जनवरी को उन्होंने अपने इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए अपने न्यूली बॉर्न बेबी का नाम रवि बताया था। अब इंटरनेट पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एकता कपूर अपने बेबी के साथ दिखाई दे रही हैं। 

मां-बेटे का अटैचमेंट 

जूम टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एकता कपूर की एक फोटो शेयर हुई है जिसमें वह उनके न्यूली बॉर्न बेबी का हाथ पकड़े हुए दिख रही हैं। इस फोटो में एकता कपूर से उनके बेबी की अटैचमेंट खास तौर पर देखी जा सकती हैं। एकता के फैंन्स और उनके चाहने वाले लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

 

27 जनवरी को एकता कपूर ने दिया बेटे को जन्म

खबर है कि एकता कपूर ने 27 जनवरी को बेटे को जन्म दिया है। हलांकि एकता कपूर अभी शादी नहीं की है मगर अपने मां बनने के सपने को उन्होंने पूर कर लिया है। इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि अपने न्यूली बॉर्न बेटे का नाम उन्होंने रवि कुमार रखा है। उनके पिता यानी जितेन्द्र कुमार का नाम भी पहले रवि कुमार था।

तुषार कपूर भी बन चुके हैं पापा 

एकता के भाई तुषार कपूर भी 3 साल पहले ही सेरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य हैं जो कि एकता के काफी करीब है। एकता खुद लक्ष्य की देखभाल करना पसंद करती हैं। तुषार कपूर के अलावा करण जौहर भी जुड़वां बच्चों के पिता है। उन्होंने भी पिता बनने के लिए सेरोगेसी को चुना था।

Web Title: ekta kapoor first photo with her newly born baby boy ravie kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे