फरवरी में रिलीज हो रही हैं बॉलीवुड की ये 3 बड़ी फिल्में, देखना होगा कौन किस पर पड़ेगा भारी

By मेघना वर्मा | Published: February 1, 2019 12:45 PM2019-02-01T12:45:28+5:302019-02-01T12:45:28+5:30

फरवरी महीने की शुरूआत ही सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से हो रही है। शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ek ladki ko dekha toh aisa laga, gully boy and total dhamaal movies releas in february 2019 | फरवरी में रिलीज हो रही हैं बॉलीवुड की ये 3 बड़ी फिल्में, देखना होगा कौन किस पर पड़ेगा भारी

फरवरी में रिलीज हो रही हैं बॉलीवुड की ये 3 बड़ी फिल्में, देखना होगा कौन किस पर पड़ेगा भारी

Highlightsफरवरी महीने में तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। 18 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।

साल 2019 का जनवरी महीना बॉलीवुड के नजरिए से काफी कारगर रहा। इस महीने उरी द सर्जिकल स्ट्राइस, मर्णकर्णिका और ठाकरे जैसी फिल्मों ने लोगों का दिल जीत लिया। बॉक्स ऑफिस पर भी तीनों ही फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की। फरवरी महीने की बात करें तो इस महीने भी बॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज होने जा रही है। तीनों ही फिल्में बड़े सितारों की हैं। आप भी जानिए कौन सी हैं ये फिल्में और कब हो रही हैं रिलीज। 

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (1 फरवरी)

फरवरी महीने की शुरूआत ही सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से हो रही है। शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सेम सेक्स रिलेशनशिप पर है। ट्रेलर देखकर ये बताया जा रहा है कि फिल्म में सोनम ने लेस्बियन का किरदार निभाया है। वहीं इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर बेटी सोनम के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में राजकुमार राव और जूही चावला भी दिखाई देंगे। 

गली बॉय (14 फरवरी)

जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय की कहानी साधारण गलियों में रहने वाले हुनरबाज युवाओं की कहानी है। फिल्म मुंबई के रैपर डिवाइन और नावेद की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। जिसे बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। जोया अख्तर हमेशा ही अपनी कुछ हट कर फिल्मों के लिए जानी जाती है। इस फिल्म के टीजर और अपना टाइम आएगा गाने के बाद से ही इस फिल्म के रिलीज होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। 

टोटल धमाल (22 फरवरी)

ये कह सकते हैं कि टोटल धमाल फिल्म इस साल की पहली मल्टी स्टार्र फिल्म है। जिसमें बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस टोटल धमाल में अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा दिखाई देंगे। 18 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।   

Web Title: ek ladki ko dekha toh aisa laga, gully boy and total dhamaal movies releas in february 2019

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे