पति निक जोनस के कारण प्रियंका चोपड़ा के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 6, 2019 08:55 AM2019-03-06T08:55:44+5:302019-03-06T08:55:44+5:30

प्रियंका ने जोनास ब्रदर्स को ज्वॉइन किया और वह उनके साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। अब प्रियंका और उनके परिवार के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जो उनके पति निक से जुड़ी हुई है।

documentary on priyanka chopra husband nick jonas and jonas brother | पति निक जोनस के कारण प्रियंका चोपड़ा के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

पति निक जोनस के कारण प्रियंका चोपड़ा के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी हैं। देसी गर्ल के पति  निक जोनस एक मशहूर पॉप सिंगर हैं और उनके शोज में बेहिसाब भीड़ होती है। उनके पति भी उनकी ही तरह से लाखों दिलों पर राज करते हैं। 

हाल ही में प्रियंका ने जोनास ब्रदर्स को ज्वॉइन किया और वह उनके साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। अब प्रियंका और उनके परिवार के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जो उनके पति निक से जुड़ी हुई है।

निक अपने भाई के साथ परफॉर्म करते रहे हैं हालांकि बाद में चीजें बदल गईं। खबर के अनुसारजोनस ब्रदर्स की रियल लाइफ पर डॉक्युमेंट्री फिल्म बन रही है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। यह डॉक्युमेंट्री अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बनाई जा रही है। जो जल्द ही फैंस के सामने होगी।

'हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, फिल्म दिखाया जाएगा कि किस तरह से 6 साल में बैंड में बदलाव आया है, जिससे निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस ने वापसी की है। इसमें निक के सभी भाई भी नजर आने वाले हैं। जोनस ब्रदर्स ने कहा कि हमारे प्रशंसक दुनिया में सबसे अच्छे हैं और जोनस ब्रदर्स के तौर पर व व्यक्तिगत रूप से हमारे सफर में वे भी हमारो साथी रहे हैं। डॉक्युमेंट्री के प्रीमियर की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल 1 दिसंबर को शादी कर ली थी। जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर अपने पति निक वह सोनस बदर्स के साथ की फोटो शेयर के सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में देसी गर्ल के लिए ये काफी खुशी की बात होगी।
 

Web Title: documentary on priyanka chopra husband nick jonas and jonas brother

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे