Coronavirus पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया विवादित ट्वीट, ट्रोल होने पर वीडियो डिलीट कर मांगी माफी, कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 18, 2020 12:14 PM2020-03-18T12:14:46+5:302020-03-18T12:14:46+5:30

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कोरोना वायरस को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया जो लोगों को पसंद नहीं आया। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर दिव्यांका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Divyanka Tripathi Apologises For Tweet On Mumbai Traffic Amid Coronavirus Outbreak | Coronavirus पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया विवादित ट्वीट, ट्रोल होने पर वीडियो डिलीट कर मांगी माफी, कही ये अहम बात

Coronavirus पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया विवादित ट्वीट, ट्रोल होने पर वीडियो डिलीट कर मांगी माफी, कही ये अहम बात

Highlights कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया दहशत में जी रही है।रत में भी इस वायरस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया दहशत में जी रही है। भारत में भी इस वायरस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता नजर आ रहा है।  मॉल, सिनेमाहाल और फिल्मों की शूटिंग तक रुक गई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी सभी को जागरुक करने में लगे हुए हैं। ऐसे में छोटे पर्दे की प्रसिद्ध एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ऐसा ट्वीट किया है कि वह निशाने पर आ गई हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी  ने हाल ही में एक ट्वीट किया। जिसके कारण  से वह विवादों में घिरती नजर आईं। दिव्यांका ने ट्वीट किया था, मुंबई में इतने कम ट्रैफिक को देखकर लगता है कि यह मेट्रो, पुलों और सड़कों को जल्दी पूरा करने का एक मौका है।

एनडीटी की खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें साफ दिख रहा था कि कोरोना वायरस के कारण से मुंबई क सड़कों कम ट्रैफिक है। इसके साथ एक्ट्रेस ने उम्मीद की कि कोरोना वायरस का खतरा समय के साथ टल जाए। उन्होंने कहा कि मेट्रो और सड़क के काम अब पूरे हो जाएंगे, क्योंकि श्रमिक अब बिना किसी रूकावट के आराम से अपना काम कर सकेंगे। इस ट्वीट के बाद दिव्यांका जमकर ट्रोल हो गईं। यूजर्स ने एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी क्लास लगा दी। यूजर्स का कहना था कि क्या श्रमिक इंसान नहीं। विवाद बढ़ता देख दिव्यांका ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट के लिए माफी भी मांगी। दिव्यांका ने माफी मांगते हुए एक ट्वीट किया और लिखा, माफी मांगती हूं, आपकी टिप्पणी को ध्यान में रहेगी।

My apologies. Point taken. https://t.co/WXQUkRFee1

— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) March 17, 2020

इतना ही नहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और ट्वीट किया है। दिव्यांका ने लिखा कि हम सब इंसान हैं और अक्सर गलती कर बैठते हैं। आज के इस परिवर्तनशील और हिंसक सोशल मीडिया की दुनिया में, मेरा सबसे अहम सवाल ये है कि अगर कोई असली को समझकर माफी मांगने की क्षमता रखता है...तो क्या आप इतने सशक्त हैं कि आप उसे माफ कर दें और आगे बढ़ें? क्या हर चीज को खबर और चर्चा का दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए? इसमें इंसानियत कहां है?

We all are humans and susceptible to errors.
In this volatile & violent social media world, important question is: If someone's capable of realizing and apologizing..ARE YOU CAPABLE OF FORGIVING AND MOVING ON?
Should everything be News & point of argument? Where's humanity there?

— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) March 17, 2020

कोराना वायरस का प्रकोप लगातार भारत में फैल रहा है। इसके संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार (18 मार्च) को 147 पहुंच गई है और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण भारत में तीन लोगों की मृत्यु भी हो गई है।

Web Title: Divyanka Tripathi Apologises For Tweet On Mumbai Traffic Amid Coronavirus Outbreak

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे