बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल्ली हिंसा पर फूटा गुस्सा, कहा- जिस धर्म का पालन करते हैं...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 27, 2020 02:35 PM2020-02-27T14:35:10+5:302020-02-27T14:35:10+5:30
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
divya dutta angry on delhi clash over caa
उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi)में हिंसा को लेकर बॉलीवुड कलाकार लगातार ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई इस हिंसा में मृतकों की संख्या अब तक 32 हो चुकी है, इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। दिल्ली के मौजूदा हालात को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या हम जिस धर्म का पालन करते हैं वह इंसानियत से ज्यादा है।
दिव्या दत्ता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दिव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। अब दिव्या का ट्वीट लोगों के द्वाया काफी पढ़ा जा रहा है।
दिव्या ने हाल ही में ट्वीट किया है। दिल्ली (North East Delhi) की स्थिति पर अपनी राय पेश करते हुए दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने लिखा, "क्या हम जिस धर्म का पालन करते हैं वह इंसानियत से बड़ा है? सच में? उदास और हैरान करने वाला। हम 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' सुनते हुए बड़े हुए हैं क्या हो रहा है यार, यह सब किस लायक है?।
Is the religion you follow more imp than humanity?? Really?? #DelhiRiots2020 . Sad n shocking. We grew up on saare jahan se acha hindusitan hamara.. kya ho raha hai yaar!! What’s worth all this???
— Divya Dutta (@divyadutta25) February 27, 2020
आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में जहां दिन भर माहौल शांति भरा रहा तो वहीं शाम को कई जगहों पर एक बार फिर से झगड़ देखने को मिली। इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा का भी शव नाले से बरामद किया गया, जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की बात करें तो वह जल्द ही शीर कोर्मा फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिव्या के साथ स्वरा भास्कर और शबाना आजमी अहम भूमिका में नजर आएंगी।फराज आरिफ के निर्देशन में बनी शीर-कोर्मा के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है।