दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

By विनीत कुमार | Published: June 6, 2021 10:12 AM2021-06-06T10:12:25+5:302021-06-06T12:47:22+5:30

दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी सायरा बानों के अनुसार दिलीप कुमार को सांस लेने पिछले कुछ दिनों से तकलीफ हो रही थी।

Dilip Kumar admitted to PD Hinduja Hospital in Mumbai after breathing issues | दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिलीप कुमार हिंदुजा अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो)

Highlightsदिलीप कुमार सांस लेने में तकलीफ, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में कराया गया भर्तीसायरा बानों के अनुसार दिलीप कुमार को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही हैदिलीप कुमार को पिछले महीने भी स्वास्थ्य जांच के लिए दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था

हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराया गया है। ये जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

वहीं, कुछ देर बाद दिलीप कुमार के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, अभिनेता को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्वीट में कहा गया, 'दिलीप साहब को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। डॉ. नितिन गोखले की अगुवाई में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का एक दल उनका इलाज कर रहा है। कृपया साहब के लिए दुआएं कीजिए और सुरक्षित रहिए।'


करीब एक महीने पहले भी दिलीप कुमार को दो दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उस समय बताया गया था कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती किया गया था।

दिलीप कुमार की उम्र 98 साल है। पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) का कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1944 में ‘ज्वार भाटा’ से की थी और वह हिंदी सिनेमा के शीर्ष अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। 

उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी बेहतरीन फिल्में की जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। करीब पांच दशक से ज्यादा के अपने फिल्मी करियर में दिलीप कुमार ने मुगल-ए-आजम, देवदास, नया दौर जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया। वे आखिरी बार बड़े पर्दे पर 1998 में 'किला' फिल्म में नजर आए थे।

Web Title: Dilip Kumar admitted to PD Hinduja Hospital in Mumbai after breathing issues

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे