बचपन में एक ही क्लास में पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा और धोनी की वाइफ साक्षी, कुछ इस तरह हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

By अमित कुमार | Published: January 12, 2021 08:46 PM2021-01-12T20:46:42+5:302021-01-12T20:51:07+5:30

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर में किलकारी गूंजी है। उन्होंने सोमवार (11 जनवरी) को बेटी को जन्म दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी एक बेटी के पिता हैं।

Did you know Anushka Sharma was the classmate of sakshi dhoni | बचपन में एक ही क्लास में पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा और धोनी की वाइफ साक्षी, कुछ इस तरह हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsबचपन में अनुष्का शर्मा और साक्षी एक ही स्कूल में क्लासमेट रही हैं।इस बात का खुलासा अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।साक्षी के बाद अब अनुष्का शर्मा ने भी बेटी को जन्म दिया है।

इसे संयोग कहें या कुछ और, मगर एक ही स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ी दो लड़कियां भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानों की पत्नियां बनीं। इसके अलावा दोनों के बीच एक और समानता यह है कि दोनों बेटियों की मां बनी हैं। यहां बात हो रही है टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की। 

अनुष्का शर्मा सोमवार को ही एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं, जबकि साक्षी धोनी भी एक बेटी जीवा की मां हैं। जीवा अब 5 साल की हो चुकी हैं। अनुष्का और साक्षी का आपसी कनेक्शन उनके स्कूली जीवन से है। दोनों क्लासमेट रही हैं। अनुष्का ने साल 2012 में दिए एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह धोनी की वाइफ साक्षी को बचपन से ही जानती हैं। 

यहां तक की दोनों की पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई है। अनुष्का ने कहा था कि असम के जिस छोटे से कस्बे में वह रहती थीं, वहीं साक्षी भी रहा करती थीं। उन्होंने कहा था, ''मैं और साक्षी असम में एक छोटे से कस्बे में साथ ही रहा करते थे। एक बार उन्होंने जब मुझे बताया कि वह कहां रहती थीं, तो मैंने कहा कि मैं भी वहां रही हूं। उन्होंने बताया कि मैंने उस स्कूल में पढ़ाई की थी, तो मैंने कहा कि वही तो मेरा भी स्कूल था।'' 

साक्षी परी की ड्रेस में और अनुष्का घाघरे में स्कूल के दिनों में अनुष्का और साक्षी एक-दूसरे को जानती नहीं थीं। उनमें दोस्ती भी नहीं थी। अनुष्का ने कहा था, ''और तब मुझे एक पुरानी तस्वीर मिली, जिसमें साक्षी परी की ड्रेस में हैं और मैं घाघरे में दिख रही हूं, क्योंकि मैं माधुरी की फैन रही हूं।'' यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जो कि उनके स्कूल में हुए फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन के समय की है, जिसमें दोनों हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। (ब्यूरो इनपुट के साथ)

Web Title: Did you know Anushka Sharma was the classmate of sakshi dhoni

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे