धनुष के 'राउडी बेबी' गाने ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल, एक साथ तोड़ डाले कई सारे रिकॉर्ड

By अमित कुमार | Published: November 18, 2020 09:29 AM2020-11-18T09:29:42+5:302020-11-18T09:52:29+5:30

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 1 अरब व्यूज हासिल ये पहला गाना बना है। सुपरस्टार धनुष और फिल्म की लीडिंग फीमेल स्टार साईं पल्लवी ने फैंस को धन्यवाद कहा है।

Dhanush And Sai Pallavi Have 1 Billion Reasons To Smile As Maari 2 Song Makes History | धनुष के 'राउडी बेबी' गाने ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल, एक साथ तोड़ डाले कई सारे रिकॉर्ड

गाने का एक सीन। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsफिल्म में धनुष और कृष्णा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। 'मारी 2' के 'राउड़ी बेबी' गाने को धनुष और धी ने आवाज दी है। यह गाना धनुष की 2011 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर 3 का था।

कुछ साल पहले 'व्हाय दिस कोलावेरी' गाते हुए लोगों के दिलोंदिमाग पर छाए तमिल सुपरस्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष एक बार फिर अपने गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके नए गाने ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। उनकी फिल्म 'मारी 2' के 'राउड़ी बेबी' गाने ने यू-ट्यूब पर 1 बिलियन यानी एक करोड़ से अधिक बार देखे जाने का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। 

फिल्म में धनुष और कृष्णा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। धनुष ने यह ख़ुशखबरी देते हुए ट्वीट किया, ''क्या प्यारा इत्तेफाक है। 'कोलावेरी' गाने की नौवीं सालगिरह पर 'राउड़ी बेबी' गाने ने एक बिलियन व्यू का पड़ाव पार कर लिया है। हम यह बताते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि एक बिलियन व्यू हासिल करने वाला यह पहला दक्षिण भारतीय गाना है। हमारी पूरी टीम दिल से शुक्रिया अदा कर रही है।'' 

बता दें कि 'मारी 2' के 'राउड़ी बेबी' गाने को धनुष और धी ने आवाज दी है। गाना 25 अक्तूबर 2018 को रिलीज किया गया था। इसका संगीत युवन शंकर राजा ने कंपोज किया था और बोल धनुष ने ही लिखे थे। कुछ ऐसा ही कारनामा धनुष के गाने 'कोलावेरी' ने किया था। यह गाना धनुष की 2011 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर 3 का था। 16 नवंबर 2011 को रिलीज यह गाना देखते-देखते ही देशभर में जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था।

तमिल और इंग्लिश में लिखे गए इसके लिरिक्स फैंस के बीच एक फिनोमेना बन गए थे। इसे भी धनुष ने लिखा और गाया था, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया था। धनुष अब आनंद एल रॉय की फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपना करियर रॉय की ही फिल्म 'रांझणा' से शुरू किया था, जिसमें सोनम कपूर उनके अपोजिट थीं। (लोकमत ब्यूरो इनपुट के साथ)

Web Title: Dhanush And Sai Pallavi Have 1 Billion Reasons To Smile As Maari 2 Song Makes History

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे