थोड़ी सी दारू के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो
By अमित कुमार | Published: April 15, 2020 07:06 PM2020-04-15T19:06:18+5:302020-04-15T19:10:31+5:30
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के म्यूजिक वीडियो पर कमेंट कर पिछले दिनों देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थी।
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में वह रोते हुए दारू मांग रही है। देवोलीना का यह फनी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो में देवोलीना जोर जोर से रोकर बोल रहीं हैं कि मुझे थोड़ी सी दारू चाहिए। देवो का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी देवोलीना इस तरह का मस्ती मजाक का वीडियो शेयर करती रही हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस भी खूब कॉमेंट कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से देवो भी इन दिनों अपना सारा टाइम घर पर ही व्यतीत कर रही हैं।
बता दें कि इस वीडियो की अवाज असल में देवोलीना की नहीं है, बल्कि टिकटॉक पर ट्रेडिंग चल रहे वीडियो की मिमिक्री है। हालांकि, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर एंटरटेनमेंट कर रही हैं। बता दें कि राज्यों एवं विशेषज्ञों से चर्चा और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाने का फैसला किया गया है।