दिल्ली की पार्टी ने बदल दी इस मॉडल की जिंदगी, 15 मिलियन डॉलर का मालिक है ये बॉलीवुड सितारा, जन्मदिन पर विशेष
By वैशाली कुमारी | Published: November 26, 2021 05:14 PM2021-11-26T17:14:19+5:302021-11-26T17:16:02+5:30
अर्जुन रामपाल आज अपना 49वां जन्मदिन भी मना रहे हैं ऐसे में जानेंगे उनके करियर और निजी जिंदगी के किस्से जिसने उन्हें एक सफल कलाकार के रूप में स्थापित होने में मदद की।
एक लड़का दिल्ली की एक पार्टी में जाता है लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि इस पार्टी में उनकी किस्मत चमकने वाली है। पार्टी में मौजूद मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर उस लड़के पर पड़ी और उन्होंने उसे मॉडलिंग करने का ऑफर दिया। देखते ही देखते रोहित की मदद से वो लड़का मॉडलिंग कि दुनिया जाना माना नाम बन गया।
वो लड़का कोई और नहीं अर्जुन रामपाल हैं जो अब बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्टर के रूप में स्थापित हैं।
अर्जुन रामपाल आज अपना 49वां जन्मदिन भी मना रहे हैं ऐसे में जानेंगे उनके करियर और निजी जिंदगी के किस्से जिसने उन्हें एक सफल कलाकार के रूप में स्थापित होने में मदद की।
अर्जुन ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अपनी एक्टिंग के साथ साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। 1972 में जबलपुर में जन्म हुआ लेकिन उनका बचपन काफी उतार चढ़ाव से भरा था। जब वह छोटे थे तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद उनकी मां उन्हें अपने साथ नासिक ले आईं, जहां उन्होंने बतौर टीचर काम किया। इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग करनी भी शुरू कर दी।
अर्जुन रामपाल बतौर मॉडल अपनी पहचान बना चुके थे तभी साल 2001 में उन्हें फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत में काम करने का मौका मिला। ये साल अर्जुन के लिए काफी लकी रहा और इसके बाद उन्होंने दीवानापन, दिल है तुम्हारा, आई सी यू, असंभव, यकीन, रॉय, दिल का रिश्ता, चक्रव्यूह, इनकार, डैडी, अनकही, दिल है तुम्हारा, डॉन,वादा, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और रा.वन जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।
अर्जुन के संपत्ति के बारे में बताया जाता है कि वे 15 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। कुछ रिपोर्ट्स ये दावा करते हैं कि उन्होंने अपनी संपत्ति दोनों बेटियों के नाम कर दी है।
खैर हैप्पी बर्थडे अर्जुन आपका आनेवाला भविष्य शानदार हो।