दीपिका सिंह की मां कोरोना से ठीक होकर लौटीं घर, एक्ट्रेस ने किया CM केजरीवाल का शुक्रिया

By अमित कुमार | Published: June 25, 2020 11:14 AM2020-06-25T11:14:31+5:302020-06-25T11:14:31+5:30

कोरोना से ठीक होकर टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां अब घर लौट चुकी हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से अपनी मां के लिए मदद मांगी थी।

Deepika Singh Pens Heartfelt Thank You Note as Mother Returns Home After Recovery from Covid-19 | दीपिका सिंह की मां कोरोना से ठीक होकर लौटीं घर, एक्ट्रेस ने किया CM केजरीवाल का शुक्रिया

दीपिका ने लगाई थी मदद की गुहार। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsसीरियल दीया और बाती हम में संध्या का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।एक्ट्रेस ने सीएम अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा भी किया है। शुक्रवार 12 जून को दीपिका को अपनी मां के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर मिली थी।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट आईं हैं। सीरियल दीया और बाती हम में संध्या का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सीएम अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा भी किया है। दीपिका ने कुछ दिन पहले मां के लिए अरविंद केजरीवाल से मदद मांगी थी। 

दीपिका ने ट्वीट कर लिखा- मेरी मां के लिए दुआ करने वालों का दिल से शुक्रिया। मेरी मां अब घर लौट चुकी हैं और वे सुरक्षित हैं। इस वक्त में जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया मैं उनकी आभारी रहूंगी। दिल से शुक्रिया। ये ट्वीट में दीपिका ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदियो को टैग किया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर भी इसे लेकर एक लंबा सा पोस्ट लिखकर सभी को धन्यवाद किया। 

दीपिका ने लगाई थी मदद की गुहार

शुक्रवार 12 जून को दीपिका को अपनी मां के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर मिली थी। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। एक्ट्रेस ने दिल्ली सरकार को अपने पति रोहित राज गोयल का नंबर भी शेयर किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि दिल्ली के किसी अस्पतालों में बेड खाली नहीं है। कही भी उनकी मां को एडमिट नहीं मिल रहा है। 

भारत में कोरोना का हाल

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 16,922 नए मामले सामने आए और 418 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 4,73,105 पर पहुंच गई और कुल मृतक संख्या बढ़कर 14,894 हो गई। भारत में लगातार छठे दिन कोविड-19 के 14,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 1,86,514 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है और 2,71,696 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। 

Web Title: Deepika Singh Pens Heartfelt Thank You Note as Mother Returns Home After Recovery from Covid-19

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे