TV एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को हुआ कोरोना, बेड ना मिलने पर CM केजरीवाल से मांगी मदद

By अमित कुमार | Published: June 12, 2020 09:46 PM2020-06-12T21:46:38+5:302020-06-12T21:46:38+5:30

दिल्ली में कोरोना वायरस पॉज़िटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिलने की शिकायतें भी रोजाना आ रही है।

Deepika Singh mother tests positive for coronavirus actor seeks help from Delhi government | TV एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को हुआ कोरोना, बेड ना मिलने पर CM केजरीवाल से मांगी मदद

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsकोरोना पॉज़िटिव निकलने के बाद दीपिका की मां को दिल्ली के किसी भी अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है। दीपिका की माता, पिता, बहन और बाकी फैमिली दिल्ली में है। दीपिका सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि उनकी मां को किसी अच्छे अस्तपाल में एडमिट करवाया जाए।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाई गई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद दीपिका सिंह बुरी तरह से घबरा गईं हैं और लगातार अपनी मां की इलाज के लिए मदद की गुहार लगा रही हैं। दरअसल, कोरोना पॉज़िटिव निकलने के बाद उनकी मां को दिल्ली के किसी भी अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है। दीपिका खुद इस समय में मुंबई में फंसी हुई हैं।

दीपिका सिंह जहां मुंबई में हैं, वहीं उनका बाकी का परिवार दिल्ली में है। दीपिका की माता, पिता, बहन और बाकी फैमिली दिल्ली में है। शुक्रवार 12 जून को दीपिका को अपनी मां के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर मिली। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार से मदद की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस ने दिल्ली सरकार को अपने पति रोहित राज गोयल का नंबर भी शेयर किया है। 

एक्ट्रेस की मानें तो दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड खाली नहीं है। कही भी उनकी मां को एडमिट नहीं मिल रहा है। इस वजह से उनकी मां का घर पर ही उपचार किया जा रहा है। दीपिका सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि उनकी मां को किसी अच्छे अस्तपाल में एडमिट करवाया जाए। हालांकि, दीपिका के इस अपील पर अभी तक दिल्ली सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

भारत में कोरोना का हाल

भारत में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,97,535 हो गए हैं, जबकि संक्रमितों में से और 396 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,498 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। 

दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत

‘वर्ल्डोमीटर’ के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से बृहस्पतिवार को भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। मंत्रालय ने बताया कि अब भी 1,41,842 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 1,47,194 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। एक अधिकारी ने बताया, “अब तक 49.47 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।” 

Web Title: Deepika Singh mother tests positive for coronavirus actor seeks help from Delhi government

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे