केजरीवाल सरकार ने की दीपिका सिंह की मदद, कोरोना संक्रमित मां को नहीं किया जा रहा था भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 14, 2020 12:21 PM2020-06-14T12:21:15+5:302020-06-14T12:21:33+5:30

दिल्ली में कोरोना वायरस पॉज़िटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिलने की शिकायतें भी रोजाना आ रही है।

deepika singh mother admitted to delhi hospital | केजरीवाल सरकार ने की दीपिका सिंह की मदद, कोरोना संक्रमित मां को नहीं किया जा रहा था भर्ती

दीपिका सिंह की मां को मिला बेड (फाइल फोटो)

Highlightsदीपिका की माता, पिता, बहन और बाकी फैमिली दिल्ली में है।अब दीपिका की मां को बेड मिल गया है।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाई गई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद दीपिका सिंह बुरी तरह से घबरा गईं हैं और लगातार अपनी मां की इलाज के लिए मदद की गुहार लगा रही हैं। दरअसल, कोरोना पॉज़िटिव निकलने के बाद उनकी मां को दिल्ली के किसी भी अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है। दीपिका खुद इस समय में मुंबई में फंसी हुई हैं।  दीपिका ने इसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई थी।

अब दीपिका की मां को बेड मिल गया है। ऐसे में एक्ट्रेस अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी इंस्टग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

दीपिका सिंह ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही बाद दिल्ली सरकार ने उनकी मां की मदद की। अब उनकी मां को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभिनेत्री ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और अरविंद केजरीवाल को मामले को गंभीरता से लेने और तत्काल प्रभाव से मदद करने के लिए शुक्रिया कहा। 

दीपिका सिंह ने ट्वीट किया, 'मेरे ट्वीट और वीडियो पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद। आखिरकार मेरी मां को सर गंगाराम अस्पताल में दाखिला मिल गया। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा है।'

दीपिका ने कहा था नहीं मिला बेड


दीपिका सिंह जहां मुंबई में हैं, वहीं उनका बाकी का परिवार दिल्ली में है। दीपिका की माता, पिता, बहन और बाकी फैमिली दिल्ली में है। शुक्रवार 12 जून को दीपिका को अपनी मां के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर मिली। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार से मदद की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस ने दिल्ली सरकार को अपने पति रोहित राज गोयल का नंबर भी शेयर किया है। 

एक्ट्रेस की मानें तो दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड खाली नहीं है। कही भी उनकी मां को एडमिट नहीं मिल रहा है। इस वजह से उनकी मां का घर पर ही उपचार किया जा रहा है। दीपिका सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि उनकी मां को किसी अच्छे अस्तपाल में एडमिट करवाया जाए

Web Title: deepika singh mother admitted to delhi hospital

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे