सिंधी शादी की एनिवर्सरी पर सुबह-सुबह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे दीपिका-रणवीर, खास फोटो जीत लेंगी आपका दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 15, 2019 09:08 AM2019-11-15T09:08:29+5:302019-11-15T09:17:23+5:30

14 नवंबर को दीपिका और रणवीर की कोंकणी शादी की एनीवर्सरी थी। जिसके मौके पर दोनों तिरुवति मंदिर पर माथा टेकने गए थे। आज दीपिका और रणवीर गोल्डन टेंपल पहुंच गए।

deepika ranveer in golden temple amritsar to celebrate marriage anniversary | सिंधी शादी की एनिवर्सरी पर सुबह-सुबह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे दीपिका-रणवीर, खास फोटो जीत लेंगी आपका दिल

सिंधी शादी की एनिवर्सरी पर सुबह-सुबह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे दीपिका-रणवीर, खास फोटो जीत लेंगी आपका दिल

Highlightsरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कप में से एक माने जाते हैं। आज दोनों की सिंधी शादी को एक साल हुआ है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कप में से एक माने जाते हैं। दोनो की शादी को एक साल हो गया है। आज दोनों की सिंधी शादी को एक साल हुआ है। अपने इस खास दिन को मनाने के लिए आज सुबह सुबह दीपिका और रणवीर अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंच गए। इस दौरान दोनों काफी सुंदर लग रहे थे।

14 नवंबर को दीपिका और रणवीर की कोंकणी शादी की एनीवर्सरी थी। जिसके मौके पर दोनों तिरुवति मंदिर पर माथा टेकने गए थे। आज दीपिका और रणवीर गोल्डन टेंपल पहुंच गए। दोनों के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गई हैं।


अमृतसर से दोनों की बहुत ही प्यारी फोटो सामने आई है। फोटो में देख सकते हैं कि दीपिका ने मैरुन रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। दीपिका ने मांग भरी हुई थी। साथ ही गले में एक भारी सा नेकलेस भी वह पहने नजर आईं। माथे पर एक्ट्रेस ने छोटी सी बिंदी भी लगा रखी थी।

दीपिका से मिलते जुलते रंग के कपड़े ही रणवीर सिंह ने पहने हुए थे। रणवीर ने कुर्ता पहयाना और सदरी पहनी हुई थी। दोनों सिख रीति रिवाज के लुक में टेंपल पहुंचे थे। इस दौरान दोनों का परिवार भी  साथ में मौजूद रहा।

कल भी दीपिका देसी अंदाज में नजर आई थीं।दौरान दीपिका ने लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी हुई थी। मांग में सिंदूग, हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहने दीपिका दुल्हन के रूप में नजर आईं।इस दौरान रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने नजर आए।साथ ही गोल्डन एम्बरॉयडरी वाली जैकेट ने एक्टर के लुक को कम्पलीट किया। रणवीर सिंह ने रेड कलर की गोल्डन बॉर्डर शॉल डाली है। रणवीर की शॉल और दीपिका की साड़ी का परफेक्ट मैच नजर आ रहा था।

Web Title: deepika ranveer in golden temple amritsar to celebrate marriage anniversary

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे