ऋषि कपूर से मिलने पहुंची दीपिका पादुकोण, नीतू सिंह ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
By मेघना वर्मा | Published: May 12, 2019 02:43 PM2019-05-12T14:43:18+5:302019-05-12T14:43:18+5:30
रणबीर कपूर ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि पिता ऋषि कपूर अब ठीक हैं। वह जल्द ही एक या दो महीने में भारत वापिस लौट आएंगे।
दीपिका पादुकोण इस दिनों सबका दिल जीतने पर लगी हुई हैं। पहले मेट गाला 2019 में अपने सिन्डैला लुक से सबका दिल जीता अब न्यू यॉर्क में दीपिका ऋषि कपूर से मिलने पहुंची हैं। रणबीर कपूर के पिता और एक्टर ऋषि कपूर कैंसर फ्री हो चुके हैं मगर अभी भी उनका इलाज चल रहा है। उन्हीं से मिलने पहुंची दीपिका पादुकोण।
नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर दीपिका के साथ फोटो शेयर करके इस चीज की जानकारी दी। फोटो शेयर करते हुए नीतू सिंह ने लिखा, 'बहुत फनी और अडॉर्बल शाम गुजरी...दीपिका गेव लॉट ऑफ लव एंड वार्म' नीतू के इस पोस्ट के बाद लोग रणबीर कपूर का इस चीज पर रिएक्शन चाह रहे हैं। लेकिन अभी तक रणबीर और दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड ने इस फोटो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
रणबीर कपूर ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि पिता ऋषि कपूर अब ठीक हैं। वह जल्द ही एक या दो महीने में भारत वापिस लौट आएंगे। इस चीज को लेकर सांवरिया एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं।
कपूर खानदान ने कभी खुलकर नहीं बताया कि ऋषि कपूर को कौन सी बीमारी है। मगर नीतू के कुछ ट्वीट्स से इस बात का अंदाजा लगाया गया था कि उन्हें कैंसर है।
रणबीर कपूर ने आगे बात करते हुए कहा- 'उनके लिए एक साल काफी कठिन रहा। उनकी इच्छा फिल्मों में काम करते रहने की है। इसलिए, एक साल तक काम नहीं करना उनके लिए थोड़ा परेशान करने वाला है।' कुछ दिनों पहले नीतू कपूर ने ट्वीट करके लिखा था, 'कैंसर बस एक राशि का नाम बनकर ही रह जाए।' नीतू के इसी ट्वीट से कयास लगाया जा रहा था कि ऋषि कपूर को कैंसल हो गया है।