दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया डरावना वीडियो, देख कर आपकी भी हो जाएगी हालत खराब
By वैशाली कुमारी | Published: July 27, 2021 09:29 PM2021-07-27T21:29:32+5:302021-07-27T21:29:32+5:30
हाल ही में दीपिका अपने एक पोस्ट के कारण जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक हॅारर वीडियो शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॅालीवुड की मस्तानी आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में दीपिका अपनी एक पोस्ट के कारण जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हॉरर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस डर रहे हैं और वही कुछ लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर इस वीडियो में है क्या। दीपिका का ये वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है।
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। बात करें वीडियो की तो इस वीडियो का फॅार्मेट ब्लैक एंड व्हाइट है और इसमें दीपिका एक फ्रेम में अजीब पोज देती दिखाई पड़ रही हैं, लेकिन अचानक कैमरे के फ्रेम पर जूम होता है और दीपिका की तस्वीर जिंदा हो जाती है और वो जोर-जोर से सांस लेती नजर आती हैं। इस बीच अचानक दूसरी दीपिका की एंट्री होती है और वो पहली वाली दीपिका को शीशे की तरह तोड़ कर खुद पोज देने बैठ जाती हैं। इस वीडियो में डरावने साउंड इफेक्ट को भी डाला गया जिसके कारण यह वीडियो और भी ज्यादा डरावना लग रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में भी कुछ नहीं बताया है, उन्होनें सिर्फ एक भूत वाला इमॉटिकॉन शेयर कर दिया है। वहीं इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। वहीं एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि ये वीडियो समझ नहीं आया लेकिन क्यूट लगा है। इस वीडियो को अब तक 462,157 लोग लाइक कर चुकें है।