लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणवीर सिंह और बेटी संग किया गया स्पॉट, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 15, 2024 15:12 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शनिवार शाम को मुंबई के अस्पताल में दीपिका पादुकोण से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने भी गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर, 2024 को एक बच्ची का जन्म हुआ।दीपिका को आज मुंबई के अस्पताल से अपने गहर रवाना होते हुए देखा गया।रविवार दोपहर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी बेटी और पति के साथ अस्पताल से निकलीं।

मुंबई: बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर, 2024 को एक बच्ची का जन्म हुआ। इसी क्रम में दीपिका को आज मुंबई के अस्पताल से अपने गहर रवाना होते हुए देखा गया। रविवार दोपहर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी बेटी और पति के साथ अस्पताल से निकलीं। जब दीपिका और रणवीर घर वापस जाने के लिए अपनी कार में बैठे तो लोगों ने उनकी तस्वीरें खींच लीं। 

वहीं, रणवीर के माता-पिता को भी दूसरी कार में स्पॉट किया गया। गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शनिवार शाम को मुंबई के अस्पताल में दीपिका पादुकोण से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने भी गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से मुलाकात की।

बेटी के साथ निकलते वक्त दीपिका नैना वर्जन में नजर आईं

अस्पताल से बाहर निकलते समय दीपिका पादुकोण को चश्मा और सफेद पोशाक पहने देखा गया। उनके इस लुक ने फैंस को उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी की याद दिला दी। फिल्म में उनका किरदार नैना फिल्म के पहले भाग में चश्मा पहनती थी। वहीं रणवीर को भी सफेद कैजुअल और बंधे बालों में देखा जा सकता है। दीपिका की पिक्चर्स वायरल भयानी ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

दीपिका ने जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पहले  प्री-वेडिंग के दौरान अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। इसके बाद वह अपने बेबी बंप के साथ उनकी शादी में शामिल हुई थीं। इस बीच ऐसी अफवाहें सामने आ रही थीं कि दीपिका खुद प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि उन्होंने सेरोगेसी चुना है, लेकिन सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के साथ अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा करके उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में सलमान-शाहरुख समेत कई सितारों का जमावड़ा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSingham Again Box Office Collection: सिंघम अगेन ने तोड़ा रिकॉर्ड, पीछे छूटे सलमान की फिल्मों के रिकॉर्ड...

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Singham 2024: रहिए तैयार?, आपके सिनेमाघर में 18 अक्टूबर से ‘सिंघम’, रोहित शेट्टी ने लिखा-दीवानगी का फिर से अनुभव करें

बॉलीवुड चुस्कीSingham Again Trailer: आ गया सिंघम अगेन का ट्रेलर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण का जबरदस्त एक्शन, सलमान भी दिखेंगे कैमियो में

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने 'नन्ही परी' को दिया जन्म, पापा बने रणवीर सिंह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPushpa 2 Movie Box Office Collection Updates: 300 करोड़ की कमाई?, अल्लू अर्जुन की "पुष्पा 2" ने तोड़े रिकॉर्ड, "आरआरआर", "बाहुबली 2" और "कल्कि 2898 एडी" हो गए पीछे

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुर हिंसा के ज्वलंत मुद्दे पर बनने जा रही फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर', इस फिल्म से हिन्दी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं अमित राव

बॉलीवुड चुस्कीBaba Siddique-Salman Khan: सलमान खान की फिल्म के सेट पर घुसा शख्स?, लॉरेंस बिश्नोई का नाम अंगरक्षक को धमकाया, जानें आगे क्या

बॉलीवुड चुस्कीभोजपुरी एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल भी पीछे?, यूट्यूब पर अजीत बैंसला का 'तुम बदल गए राजा' छा गया!

बॉलीवुड चुस्कीPushpa 2 Release: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 की रिलीज पर बवाल, हैदराबाद में सिनेमाघर में भगदड़, महिला की मौत